Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भाजपाई चाहते हैं कि दिल्ली के लोगों को पानी ना मिले, रच रहे तमाम साजिशें'; AAP नेता संजय सिंह का आरोप

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 01:09 PM (IST)

    Delhi Water Crisis दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सा ...और पढ़ें

    'भाजपाई चाहते हैं कि दिल्ली के लोगों को पानी ना मिले, रच रहे तमाम साजिशें'; संजय सिंह का आरोप
    'भाजपाई चाहते हैं कि दिल्ली के लोगों को पानी ना मिले, रच रहे तमाम साजिशें'; संजय सिंह का आरोप

    पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हमला बोला है।

    संजय सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में जल संकट भारतीय जनता पार्टी द्वारा रचा गया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी पर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

    हमारा मानना ​​है कि 'प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं है' और पानी रोकने से बड़ा कोई पाप नहीं है। संजय सिंह ने आरोप लगाया, "मैं कह रहा हूं कि भाजपा द्वारा प्रायोजित जल संकट है। भाजपा दिल्ली के लोगों के लिए पानी नहीं चाहती और इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी साजिशें कर रही है।

    उन्होंने कहा, "दिल्ली को हरियाणा से पानी मिलता है और जब भाजपा शासित राज्य आवश्यक पानी नहीं देता है, तो इससे कमी हो जाती है। हमें अपनी मांग के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। जब हमने हरियाणा सरकार से अनुरोध किया, तो उन्होंने नहीं सुना। हमने एलजी से अनुरोध किया लेकिन उन्होंने अपेक्षित काम नहीं किया।"

    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके में लोग हफ्तों से पानी के संकट से जूझ रहे हैं, जहां आपूर्ति बहुत कम या बिल्कुल नहीं है और इस कमी को निजी पानी के टैंकरों से पूरा किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    पानी की किल्लत को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

    राष्ट्रीय राजधानी में पानी के संकट को लेकर भाजपा आज विधानसभा स्तर पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेता जिन विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी के विधायक हैं, वहां पर विधायकों के आवास के सामने प्रदर्शन कर रही है। बाकी विधानसभा क्षेत्र में जल बोर्ड के कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

    गांधीनगर विधायक अनिल बाजपेई का आरोप है कि केजरीवाल सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते पानी की किल्लत हो रही है। यह भी आरोप लगाए कि आप के विधायक और कार्यकर्ता पानी माफिया के साथ मिले हुए हैं।

    लक्ष्मी नगर विधायक अभय वर्मा ने कहा कि हरियाणा से पूरा पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है, लेकिन दिल्ली सरकार उस पानी को ट्रीट करके घरों तक नहीं पहुंच पा रही है। ज्यादातर पानी बर्बाद हो रहा है या चोरी किया जा रहा है। केजरीवाल सरकार इस पर अंकुश नहीं लग रही, इस कारण जनता पानी के लिए तरस रही है।