Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parliament Security Breach: आतंकी संगठन से हमले की धमकी मिलने पर और बढ़ाई थी संसद की सुरक्षा, फिर कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 04:04 PM (GMT+05:30)

    Parliament Security Breach देश की सबसे सुरक्षित जगह संसद भवन में सुरक्षा में चूक के बाद सवाल खडे़ हुए हैं। यह चूक 2001 में संसद भवन पर हुए हमले की 22व ...और पढ़ें

    हमले की धमकी मिलने पर और बढ़ाई थी संसद भवन की सुरक्षा, फिर कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?
    हमले की धमकी मिलने पर और बढ़ाई थी संसद भवन की सुरक्षा, फिर कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Parliament Security Breach: देश की सबसे सुरक्षित जगह संसद भवन में सुरक्षा में चूक के बाद सवाल खडे़ हुए हैं। यह चूक 2001 में संसद भवन पर हुए हमले की 22वीं बरसी वाले दिन हुई है। अभी कुछ दिनों पहले ही नए संसद भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, क्योंकि हमले की बरसी वाले दिन हमले की धमकी दी गई थी। केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस को अलर्ट पर रखा गया था।

    संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स अचानक सदन में कूद गए। इस दौरान भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान दोनों शख्स कूदते-फांदते स्पीकर की ओर बढ़ रहे थे। फिर सदन के बीच में पहुंचकर एक शख्स ने जूते मं कुछ चीज निकालकर संसद को धुआं-धुआं कर दिया। यह धुआं पीले रंग का था। इस दौरान सदन में मौजूद सांसदों ने उसे पकड़ लिया और सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया। सदन में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था।

    22 वर्ष पहले संसद भवन में हुआ था हमला

    13 दिसंबर, 2001 को पांच आतंकियों ने संसद भवन पर हमला किया था। इस दौरान हमले में दिल्ली पुलिस के जवान समेत कुल 9 लोग शहीद हुए थे और और 15 घायल हो गए थे।

    ये भी पढ़ें- कौन हैं वो लोग जिन्होंने संसद को किया धुआं-धुआं, चार आरोपियों में एक महिला भी शामिल; इन राज्यों से है कनेक्शन

    हाल ही में पन्नू ने दी थी हमले की धमकी

    अमेरिका में छिपे प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठन एसएफजे के हैंडलर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हाल ही वीडियो जारी कर संसद भवन पर हमले की धमकी दी थी। इसके बाद से केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों व दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर थी और नई दिल्ली जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा चूक पर बोले CM केजरीवाल- लोकतंत्र के मंदिर की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता