यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
G20 in Delhi: घर से निकलने से पहले पढ़ें ये एडवाइजरी, नहीं तो होगी परेशानी; इन रास्तों पर ट्रैफिक है प्रभावित
G20 Summit in Delhi Traffic Advisory दिल्ली पुलिस ने दो सितंबर यानी शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की थी जिसके चलते दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभा ...और पढ़ें

HighLights
- फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण दिल्ली में यातायात है प्रभावित
- बाहरी रिंग रोड पर कामर्शियल वाहनों को प्रगति मैदान की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा।
नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली में अगले हफ्ते जी-20 समिट (G20 Summit in Delhi) होने वाली है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली पुलिस ने दो सितंबर को फुल ड्रेस रिहर्सल की थी, जिसके चलते दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहा।
दिल्ली में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की फुल ड्रेस रिहर्सल होने जा रही है। इस कारण दिल्ली के कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहने वाला हैं।
.jpg)
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर आईपी पार्क के पास कामर्शियल सार्वजनिक वाहनों को प्रगति मैदान की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा। उनको एनएच 9 पर डायवर्ट किया गया है।
इन रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित
.jpg)
इन रास्तों से यात्रा करने की सलाह
पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर
डीएनडी फ्लाईओवर,आश्रम चौक, मूलचंद अंडरपास, रिंग रोड, रिंग रोड, धौला कुआं, रिंग रोड, मॉल रोड, बरार स्क्वायर, नारायणा फ्लाईओवर तक, युधिष्ठिर सेतु, रिंग रोड, लाला जगत नारायण मार्ग चंदगी राम अखाड़ा, एम्स चौक, आजाद पुर चौक, रिंग रोड।
एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के लिए मेट्रो से यात्रा करने की सलाह
एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए दिल्ली पुलिस ने अपने निजी वाहनों की जगह मेट्रो से यात्रा करने की सलाह दी गई है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सड़क मार्गा का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने में देरी हो सकती है। दिल्ली पुलिस ने यही सलाह रेलवे स्टेशन जानेवालों को भी दी है।
किन मार्गों से होगी मेहमानों की आवाजाही?
जी-20 (G20 Summit in Delhi) के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के पीएम ऋषी सुनक समेत कई मेहमान आने वाले हैं। इसे लेकर दिल्ली पुलिस दिल्ली के विभिन्न होटलों से राजघाट, राजघाट से आईटीपीओ, प्रगति मैदान स्थित ITPO और आईटीपीओ से उन होटलों तक काफिले निकाले जाएंगे, जहां राष्ट्राध्यक्ष ठहरने वाले हैं।
खबरें और भी
बता दें कि इस काफिले में उन गाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा, जिनमें सवार होकर विदेशी मेहमान आवाजाही करने वाले हैं। जी-20 को लेकर दिल्ली पुलिस को कसर नहीं छोड़ रही।