Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Seema Haider VIDEO: सीमा हैदर ने हरियाली तीज पर लगाए जय श्री राम के नारे, सचिन की लंबी उम्र के लिए की पूजा

    By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 02:03 PM (GMT+05:30)

    पाकिस्तानी से अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आई महिला सीमा हैदर ने शनिवार को हरियाली तीज के मौके पर सभी को तीज की शुभकामनाएं देते हुए अपने पति की लं ...और पढ़ें

    सीमा हैदर ने हरियाली तीज पर लगाए जय श्री राम के नारे, सचिन की लंबी उम्र के लिए की पूजा।
    सीमा हैदर ने हरियाली तीज पर लगाए जय श्री राम के नारे, सचिन की लंबी उम्र के लिए की पूजा।

    HighLights

    1. सीमा हैदर ने लगाए जय श्री राम के नारे
    2. सीमा ने हरियाली तीज पर सचिन की दीर्घायु के लिए की पूजा
    3. सीमा हैदर ने पूजा कर कहा हिन्दुस्तान जिंदाबाद

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पाकिस्तान के कराची से बिना कागज और वीजा के नेपाल के रास्ते भारत आई महिला सीमा हैदर ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने नोएडा स्थित घर पर तिरंगा फहराकर पाकिस्तानी मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। अब शनिवार को हरियाली तीज के मौके पर सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पूजा अर्चना करते हुए दिख रही हैं।

    सचिन की दीर्घायु के लिए सीमा ने की पूजा

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो में सीमा हैदर जय श्री राम के नारे से शुरुआत करते हुए कहती हैं कि आज Hariyali Teej के मौके पर मैं सभी को तीज की शुभकामनाएं हैं। आज मैंने अपने पति की दीर्घायु के लिए पूजा की है। साथ ही वह अंत में हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाते हैं।

    हाल ही में सीमा हैदर ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह सचिन और उन्हें अपशब्द करने वाली महिला मिथलेश के बारे में बात कर रही हैं। 

    सीमा वीडियो में कहती हैं कि मेरे पति गुलाम हैदर ने मुझे तीन तलाक देकर 4 साल पहले छोड़ दिया था। इसी के चलते मैं सचिन के प्यार में भारत आ गई हूं। जो गलतियां मैंने की है मैं उसकी सजा भुगतने के लिए तैयार हूं। एजेंसियां जांच कर रही हैं। इसके बाद भी एक महिला द्वारा मुझे और मेरे पति सचिन को बुरा भला कहा जा रहा है। इसलिए मिथिलेश को कोर्ट द्वारा नोटिस भिजवा दिया है।

    वीडियो में सीमा मिथिलेश से कह रही है कि अगर आपकी बेटी को उसका पति छोड़ दे तो आप क्या करेंगी, जिस पर मिथिलेश भाटी कहती दिख रही है। अगर मेरी बेटी ऐसा करती तो मैं उसकी गर्दन काट दूंगी।  

    खबरें और भी