विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, कल कोर्ट में पेश होना ही होगा; समन पर रोक लगाने से इनकार

Updated: Fri, 15 Mar 2024 06:54 PM (IST)

सत्र न्यायालय से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए समन पर रोक लगाने से सत्र अदालत ने इ ...और पढ़ें

समन पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार
समन पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्र न्यायालय से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। ईडी की शिकायतों पर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए समन पर रोक लगाने से राउज एवेन्यू की सत्र अदालत ने इनकार कर दिया है।

16 मार्च को पेश होने का निर्देश

समन पर रोक लगाने की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दो दिन चली सुनवाई के बाद सत्र न्यायालय अपना निर्णय सुनाया। कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। फैसला आने से पहले कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वकील रमेश गुप्ता ने कहा कि सीएम जनता के सेवक होते हैं। अरविंद केजरीवाल जनता के सेवक हैं। 

वकील ने आगे कि सीएम को उनकी व्यक्तिगत क्षमता में बुलाया गया था। उन्हें समन एक मामले में भेजा गया था, जो आबकारी नीति के तहत दर्ज किया गया था। नीति केजरीवाल के सीएम रहते अस्तित्व में आई थी। केजरीवाल के वकील ने आगे कहा कि कल ईडी ने कहा था कि जब दो दिन बचे हैं तो क्यों कोर्ट आए।

शर्ट भी पैंट के बाहर रहती है- केजरीवाल के वकील

समन केजरीवाल के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया था। केजरीवाल ने कभी नहीं कहा कि उन्हें अपनी बहन की बेटी की शादी में जाना है। उन्होंने कहा कि पद पर रहते हुए उनकी कुछ आधिकारिक जिम्मेदारियां हैं। समन पर पेश न होने का कारण बताया है। 

सुनवाई के दौरान कोर्ट में गुप्ता ने आगे कहा कि इनसे (केजरीवाल) ज्यादा आम आदमी कौन होगा। इन्होंने आज तक सूट तक नहीं पहना। वो शर्ट पहनते हैं, वो भी पैंट के बाहर रहती है। कभी जूते नहीं डाले। ये दिन में तीन बार कपड़े नहीं बदलते। ये आम आदमी हैं।

बता दें कि बार-बार समन जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल के विरुद्ध कोर्ट में दो शिकायतें दर्ज की थीं। ईडी पूछताछ के लिए केजरीवाल के विरुद्ध आठ समन जारी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व CM केसीआर की बेटी के कविता को हिरासत में लिया

Delhi Water Supply: दिल्ली के इन इलाकों में रहने वाले लोग पहले ही कर लें पानी की व्यवस्था, बाधित रहेगी जल आपूर्ति