विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में चाकूबाजी की घटना से सनसनी, गुस्साए शख्स ने तीन लोगों को किया घायल; वजह जान पुलिस भी हैरान

Published: Sun, 19 Jan 2025 06:37 PM (IST)

दिल्ली के राजपार्क थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना सामने आई है। गुस्से में आए एक शख्स ने ...और पढ़ें

दिल्ली में चाकूबाजी की वारदात में तीन घायल।
दिल्ली में चाकूबाजी की वारदात में तीन घायल।

HighLights

  1. दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी, पुलिस आरोपितों का लगा रही पता
  2. घायलों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। राजपार्क थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश में युवक ने एक पड़ोसी युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक पर हमला होता देख, बचाने आए उसके दोस्त पर भी आरोपित ने चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज करवाने के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपित के भाई ने भी पीड़ितों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर मामले की छानबीन में जुटी है।

घायलों की पहचान विकास, वासु और विकास के रूप में हुई है। वासु ने पुलिस को बताया कि वह टिकरी बार्डर पर प्लास्टिक स्क्रैप का काम करता है। 16 जनवरी की रात 9:30 बजे वह आर ब्लॉक के पास अपने दोस्त विकास के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आर ब्लॉक का रहने वाला अमन गली से बाहर निकला। उसका विकास से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है।

घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार

विकास को देखते ही वह उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाता अमन ने विकास पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू विकास के चेहरे और हाथ पर लगा। विकास पर हमला करते देख उसने बीच बचाव की कोशिश की। आरोपी ने उसपर भी चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, तब तक एक पुलिसकर्मी गश्त करता हुआ वहां पहुंचा, जिसमें राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर चले गए। दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोनों पीड़ित थाने में आकर अपना बयान दे रहे थे। इसी दौरान आरोपी अमन का भाई विशाल भी घायल अवस्था में थाने पहुंचा और विकास पर कूल्हे पर चाकू मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने तुरंत उसका अस्पताल में इलाज करवाया।

पुलिस ने तीनों पीड़ितों के बयान पर मामला दर्ज किया

विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहिणी के एक निजी कंपनी में काम करता है। रात में वह काम कर घर आ रहा था। उसने विकास को उसके भाई अमन से हाथापाई करते देखा। उसने बीच बचाव की कोशिश की और अमन को वहां से हटाया। इसी दौरान विकास ने उसके कूल्हे पर चाकू से दो वार कर दिया। वह अपनी जान बचाकर घर भाग गया। पुलिस ने तीनों पीड़ितों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- मंडप में किसी और के साथ फेरे ले रही थी गर्लफ्रेंड, बाहर बॉयफ्रेंड ने खुद को किया आग के हवाले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।