Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shraddha Murder: पुलिस का दावा- श्रद्धा अपने दोस्त से मिलकर आई तो भड़क गया आफताब, ...और कर दी हत्या

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 06:13 PM (IST)

    श्रद्धा मर्डर केस को लेकर नया खुलासा हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने अपनी जांच के आधार पर दावा किया है कि घटना वाले दिन श्रद्धा अपने दोस्त से मिलने गई थी। ...और पढ़ें

    घटना वाले दिन श्रद्धा अपने दोस्त से मिलने गई थी।
    घटना वाले दिन श्रद्धा अपने दोस्त से मिलने गई थी।

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लिव-इन पार्टनर की हत्या कर 35 टुकड़े करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने अपनी जांच के आधार पर दावा किया है कि घटना वाले दिन श्रद्धा अपने दोस्त से मिलने गई थी। इस बात से आफताब भड़क गया था। जब श्रद्धा घर लौटी तो गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित आफताब के खिलाफ 6629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। 

    शव के साथ आफताब ने की थी दरिंदगी

    मामले को लेकर पुलिस कई दिनों से जांच कर रही थी। पुलिस द्वारा की गई जांच में पता लगा है कि श्रद्धा की 18 मई को हत्या की गई थी। पुलिस द्वारा दायर की गई चार्जशीट में आरोप लगाए गए है कि आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के साथ दरिंदगी की हदें पार की थी। इसके अलावा आरोप है कि श्रद्धा की हत्या के बाद शव के करीब 35 टुकड़े किए गए थे। आफताब ने श्रद्धा के टुकड़ों को फ्रिज में रखा था। इसके बाद आफताब ने महीनों तक श्रद्धा के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया।

    जंगलों में मिली हड्डियों की हुई थी DNA जांच

    श्रद्धा हत्याकांड मामले को लेकर पुलिस ने महरौली के जंगलों से कुछ हड्डियां कलेक्ट की थी। इन हड्डियों का श्रद्धा के पिता के डीएनए से मिलान किया गया था। इस जांच के बाद साफ हो गया था कि वो हड्डियां श्रद्धा वालकर की ही थी। इस जांच से पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने में मदद मिली। बता दें कि साकेत कोर्ट ने आफताब की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी है। 

    यह भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: पुलिस ने दायर की 6629 पन्नों की चार्जशीट, आफताब की न्यायिक हिरासत भी 14 दिन और बढ़ी

    यह भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: आरी जैसे हथियार से किए गए थे श्रद्धा के शव के टुकड़े, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    खबरें और भी