Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dua Lipa in Delhi: राजस्थान के बाद दिल्ली की सैर पर निकलीं दुआ लीपा, बंगला सहिब और हुमायूं का मकबरा पहुंची; देखें तस्वीरें

    By Geetarjun Edited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 26 Dec 2023 05:12 PM (IST)

    Dua Lipa India सिंगर दुआ लीपा भारत दौरे पर छुट्टियां मनाने आई हैं। राजस्थान घूमने के बाद अब वो राजधानी दिल्ली पहुंच गई हैं। वह भारत अपने परिवार के साथ ...और पढ़ें

    हुमायूं के मकबरे को परिवार के साथ देखने पहुंची सिंगर दुआ लीपा।
    हुमायूं के मकबरे को परिवार के साथ देखने पहुंची सिंगर दुआ लीपा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Singer Dua Lipa: सिंगर दुआ लीपा भारत दौरे पर छुट्टियां मनाने आई हैं। राजस्थान घूमने के बाद अब वो राजधानी दिल्ली पहुंच गई हैं। वह भारत अपने परिवार के साथ आई हैं और छुट्टियों का आनंद ले रही हैं।

    दिल्ली में वह प्रसिद्ध बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचीं, जहां उन्होंने आशीर्वाद दिया। इसके बाद वो परिवार के साथ हुमुयां का मकबरा (Humayun Tomb) पहुंची। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ तस्वीर भी खिंचाई।

    दिल्ली में आने के बाद दुआ लीपा के पिता डुकागजिन लीपा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर किया है। उन्होंने फोटो कैप्शन लिखा है कि, भारत की यात्रा दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के साथ शुरू।"

    उन्होंने हुमायूं का मकबरा और बंगला साहिब गुरुद्वारे की फोटो साझा की हैं। फोटो शेयर करने के बाद सिंगर दुआ लीपा के फैंस ने कमेंट करने शुरू कर दिए। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, परफेक्ट फैमिली। हम आपसे प्यार करते हैं। दूसरे ने कमेंट किया, क्या खूबसूरत परिवार है।

    राजस्थान से की भारत दौरे की शुरुआत

    दुआ लीपा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा की हैं। हर तस्वीर में दुआ अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दुआ को अपने दोस्तों के साथ राजस्थान की प्राकृतिक और सुंदरता के मजे लेती नजर आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने कैप्शन में अपनी यात्रा के बारे में कुछ भी जिक्र नहीं किया है। कैप्शन में लिखा, मेरी ओर से आपको हैप्पी छुट्टियां। आने वाले साल के लिए प्यार, हल्का स्वास्थ्य और खुशियां भेजना।

    इंस्टाग्राम पर उन्होंने जो पहली तस्वीर शेयर की है, उसमें वो दुआ राधा और कृष्ण की एक खूबसूरत पेंटिंग के साथ पोज दे रही हैं। इससे पहले दुआ लीपा भारत में 2019 में आई थीं, जब उनका देश में पहला कॉन्सर्ट था।

    खबरें और भी