Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली में शुरू होने जा रहा छह लेन का हाईवे, फरीदाबाद-पलवल और सोहना का सफर होगा आसान

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 12:00 PM (IST)

    दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी है। मीठापुर के पास छह लेन का नया हाईवे शुरू हो गया है जिससे मथुरा रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। सांसद र ...और पढ़ें

    छह लेन के हाईवे से आवागमन आसान होगा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    छह लेन के हाईवे से आवागमन आसान होगा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. भाजपा सांसद ने मीठापुर चौक के समीप हाईवे का किया निरीक्षण
    2. आगामी 12 नवंबर से शुरू हो रहा है छह लेन का यह हाईवे

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मीठापुर के समीप छह लेन का हाईवे जनता के आवागमन के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इससे मथुरा रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। दक्षिणी दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हाईवे व यहां बन रहे नए पुलों का निरीक्षण किया।

    सांसद बिधूड़ी ने एनएचएआई, दिल्ली पुलिस, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बतााया कि 12 नवंबर को बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में मीठापुर चौक के समीप आगरा नहर, गुरुग्राम नहर पर नए पुलों और छह लेन के हाईवे को आवागमन के लिए जनता को समर्पित किया जाएगा।

    सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने हाईवे व यहां बन रहे नए पुलों का निरीक्षण किया।

    मथुरा रोड पर जाम की समस्या से मिलेगी राहत

    इन परियोजनाओं के शुरू होने से मथुरा रोड पर जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। अभी जो लोग नोएडा से मथुरा रोड का इस्तेमाल करते हैं, वह इस हाइवे का इस्तेमाल अब फरीदाबाद, पलवल, सोहना जा सकेंगे। उन्हें मथुरा रोड पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे।

    25 मिनट में पहुंच जाएंगे सोहना

    सांसद ने बताया कि इन परियोजनाओं पर साढे पांच हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह दिल्ली के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। सांसद ने कहा कि सोहना जाने के लिए अभी ढाई घंटे का समय लगता है, लेकिन इन पुलों और हाईवे को आवागमन के लिए खोले जाने के बाद केवल 25 मिनट में सोहना पहुंच जाएंगे। इससे दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों को भी बड़ा लाभ होगा। यह रोड मुंबई-वडोदरा हाईवे से जुड़ेगी।

    खबरें और भी

    सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम स्थगित

    सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम स्थगित कर दिया गया है। ग्रेप लागू होने के चलते पीडब्ल्यूडी ने अस्थाई तौर पर काम बंद कर दिया है। अब इसे ग्रेप हटने के बाद ही शुरू किया जाएगा। सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत के दो चरणों का काम पूरा कर लिया गया है। पहले दो चरणों में आश्रम से बदरपुर जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर काम पूरा कर दिया गया है।

    ग्रेप लागू होने के चलते काम स्थगित

    एक नवंबर से तीसरे चरण का काम शुरू किया जाना था। इसके तहत बदरपुर से आश्रम जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर की मरम्मत का काम पूरा किया जाना था। अब ग्रेप लागू होने के चलते पीडब्ल्यूडी ने काम को स्थगित कर दिया है। शेष दो चरणों का काम ग्रेप हटने के बाद शुरू किया जाएगा।

    बता दें कि सरिता विहार फ्लाईओवर पर एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम तीन अक्टूबर से पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया था। इसे दो महीने में पूरा किया जाना था। अब इसके लिए कुछ और समय का इंतजार करना पड़ेगा। यह फ्लाईओवर दिल्ली-फरीदाबाद आने जाने वाले मार्ग को जोड़ता है। यहां से प्रतिदिन एक करीब एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।