विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP चुनाव 2017: नोएडा से सुनील चौधरी तो दादरी से राजकुमार भाटी को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 20 Jan 2017 10:39 AM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 05:19 PM (IST)

सूत्रों का कहना है कि शामली,मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है। वहीं गाज़ियाबाद की साहिबाबाद ...और पढ़ें

UP चुनाव 2017: नोएडा से सुनील चौधरी तो दादरी से राजकुमार भाटी को टिकट, देखें पूरी लिस्ट
UP चुनाव 2017: नोएडा से सुनील चौधरी तो दादरी से राजकुमार भाटी को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

नोएडा (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन का शुक्रवार को कभी भी एलान हो सकता है। वहीं समाजवादी पार्टी पहले, दूसरे व तीसरे चरण के मतदान के लिए 191 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया।

यह भी पढ़ेंः UP Election: SP और BSP को भारी न पड़ जाए जाटलैंट की नाराजगी

सपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नोएडा विधानसभा से सपा की ओर से सुनील चौधरी उम्मीदवार होंगे। सपा ने सुनील चौधरी को 2012 के विधानसभा चुनाव में भी नोएडा सीट से उम्मीदवार बनाया था। इसके अलावा, जेवर से नरेंद्र नागर को सपा से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि दादरी सीट से राजकुमार भाटी सपा से चुनाव लड़ेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, घोषित उम्मीदवारों को बृहस्पतिवार को लखनऊ में चुनाव के पहले चरण के लिए प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल दे दिए गए। कुछ सीटें कांग्रेस के लिए भी छोड़ी गई हैं, जहां किसी को सिंबल नहीं दिया गया है।

खबर के मुताबिक, सपा ने बागियों के साथ ही कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। अमरोहा जिले की नौगावां सादात सीट से विधायक अशफाक अहमद का टिकट काटकर शिया मौलाना जावेद आब्दी को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी पर शख्स का तंज, '100 रुपये भेज रहा हूं... प्लीज कुर्ता सिलवा लेना'

बृहस्पतिवार को जिन लोगों को सिम्बल मिला है, उनमें शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन, मुज़फ्फर नगर से गौरव, मेरठ की किथौर से मंत्री शाहिद मंजूर, शहर से रफ़ीक़ अंसारी, सरधना से अतुल प्रधान, हस्तिनापुर से प्रभु दयाल वाल्मीकि, मेरठ दक्षिण से आदिल चौधरी, गाज़ियाबाद की लोनी सीट से रशीद मलिक, नोएडा की जेवर सीट से नरेंद्र नागर, अलीगढ़ शहर से ज़फर आलम, छर्रा से राकेश सिंह और वीरेश यादव सहित पहले चरण के सभी उम्मीदवारों को को सिम्बल दे दिया गया ।

बता दें कि पहले चरण के लिए गौतमबुद्धनगर की तीन सीटों पर 11 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी आखिरी तारीख 24 जनवरी है। वहीं, उम्मीदवारों के कागजात की जांच (स्क्रूटनी) 25 जनवरी को होगी और नामांकन वापसी की तारीख 27 जनवरी है।

गौरतलब है कि सपा ने गठबंधन में अपने पास 300 सीटें रखी हैं। शेष 103 सीटें कांग्रेस के भरोसे छोड़ दी हैं। वह इन सीटों पर खुद लड़े या सहयोगी दलों को दे। जिस समय ये सीटें छोड़ी गईं तब रालोद से गठबंधन की संभावना थी। रालोद से बातचीत टूटने के बाद कांग्रेस के पास सभी सीटें रहेंगी या नहीं, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है।

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी

सपा मेरठ जिले में पांच, मुजफ्फरनगर में दो, बिजनौर में 5, शामली में दो, बागपत में दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मेरठ जिले में दो सीटें मेरठ कैंट व दक्षिण कांग्रेस को दी गई हैं। तीन मौजूदा सीटों के अलावा मेरठ शहर से रफीक अंसारी और सरधना से अतुल प्रधान सपा प्रत्याशी होंगे।

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना सीट से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और शहर सीट पर गौरव स्वरूप को उम्मीदवार बनाया गया है। बृहस्पतिवार को ही दलबदल करके आए शाहनवाज राणा को कांग्रेस ने मीरापुर से प्रत्याशी बनाया है।

बागपत जिले में बागपत सीट पर कांग्रेस और छपरौली व बड़ौत पर सपा चुनाव लड़ेगी। पहले चरण में तीन बागी विधायकों नवाजिश आलम, श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित व मुकेश शर्मा को छोड़कर अन्य विधायकों को उम्मीदवार बनाया गया है। फीरोजाबाद, एटा और कासगंज में कांग्रेस को कोई सीट नहीं दी गई है।

सूत्रों का कहना है कि शामली, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, बिजनोर की चांदपुर सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है, गाज़ियाबाद की साहिबाबाद सीट और अलीगढ़ की कोल सीट कांग्रेस को मिल गई है। बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा में एक एक सीट कांग्रेस को मिली है। फिरोजाबाद, एटा, कासगंज में कोई सीट कांग्रेस को नहीं दी गई है ।

देखें पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।