Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के बाद दिल्ली में जल्द शुरू होगी SIR की प्रक्रिया, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चुनाव आयोग की खास तैयारी

    Updated: Fri, 03 Oct 2025 06:47 AM (IST)

    दिल्ली में बिहार की तरह विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की तैयारी शुरू हो गई है। शाहदरा जिले में अब एक पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे बूथों ...और पढ़ें

    शाहदरा जिले में किसी भी पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे।
    शाहदरा जिले में किसी भी पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे।

    HighLights

    1. दिल्ली में बिहार की तरह एसआइआर |
    2. शाहदरा में बूथों की संख्या बढ़ी |
    3. मतदान प्रक्रिया होगी सुगम |

    शुजाउद्दीन, पूर्वी दिल्ली। बिहार की तरह दिल्ली में भी जल्द ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले जिला निर्वाचन कार्यालय ने एसआइआर की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शाहदरा जिले में अब एक पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे।

    इससे पहले कई बूथ पर 1500 से अधिक मतदाता थे। जिले में बूथ की संख्या भी बढ़ाई गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निर्वाचन कार्यालय ने ऐसा किया है।

    शाहदरा जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र शाहदरा, सीमापुरी, रोहतास नगर, विश्वास नगर और बाबरपुर आती हैं। चुनाव के दौरान 883 पोलिंग बूथ बनाएं जाते थे। कई बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1500 व इससे ज्यादा रहती थी। चुनाव में आरोप लगते थे कि मतदान धीमी गति से हो रहा है।

    कई बार लोग भीड़ को देखते हुए वोट करने के लिए नहीं जाते थे। दिल्ली में भी चुनाव आयोग की तरफ से जल्द ही एसआइआर की प्रक्रिया शुरू होगी। वर्ष 2002 में अाखिरी एसआइआर हुआ था। चुनाव में भीड़ को नियंत्रित करने के जिला निर्वाचन कार्यलय ने सभी बूथों पर मतदाताओं व पोलिंग बूथ की संख्या का आकलन किया।

    कई बूथ ऐसे भी थे, जिसमें सिर्फ सौ ही मतदाता थे। दाे माह तक मेहनत करके बूथ की स्थिति को कार्यालय ने सुधारा है। शाहदरा जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह परिहार ने कहा जिस बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता थे, वहां कम किए गए हैं। जहां कम थे वहां मतदाता बढ़ाए गए हैं। जिस मतदान केंद्र पर एक ही बूथ था, उसे दूसरे केंद्र में मिला दिया गया है।

    खबरें और भी

    बूथ की संख्या जिले में 883 से बढ़कर 1021 हो गई है। सबसे अधिक पोलिंग बूथ शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ाएं गए हैं। रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ 18 बूथ ही बढ़ाएं गए हैं। यह बूथ पोलिंग पार्टियों के एजेंट के साथ चर्चा करके बढाएं गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बूथ की संख्या बढ़ने से सुगम तरीके से चुनाव होंगे।

    विधानसभा पहले पोलिंग बूथ अब पोलिंग बूथ पोलिंग बूथ बढ़े
    विश्वास नगर 167 196 29
    शाहदरा 177 219 42
    सीमापुरी 171 196 25
    रोहतास नगर 179 197 18
    बाबरपुर 189 213 24
    कुल 883 1021 138