Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Special Parliament Session: चंद्रयान 3 और जी 20 को लेकर विशेष सत्र, BJP ने दिल्ली सरकार से की मांग

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 07:59 AM (IST)

    चंद्रयान-3 और जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता को लेकर भाजपा ने दिल्ली सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। भाजपा विधायकों की मांग है कि द ...और पढ़ें

    चंद्रयान-3 और जी-20 की सफलता पर विस सत्र बुलाए सरकार: भाजपा (फाइल फोटो)
    चंद्रयान-3 और जी-20 की सफलता पर विस सत्र बुलाए सरकार: भाजपा (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली,जागरण संवाददाता। चंद्रयान-3 और जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता को लेकर भाजपा ने दिल्ली सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

    भाजपा विधायकों की मांग है कि दोनों कार्यों से देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। ऐसे में चंद्रयान तीन की सफलता के लिए वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और नेतृत्व को धन्यवाद देने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। 

    भाजपा विधायक दल के साथ नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा चंद्रयान-3 सिर्फ इसरो की ही सफलता नहीं है, बल्कि यह भारत की प्रगति और वैश्विक स्तर हमारी ताकत का प्रतीक है।

    इसलिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर हमें भी इस जश्न का हिस्सा बनना चाहिए। जी-20 के सफल आयोजन के बाद यह हमारा कर्तव्य भी बन जाता है कि इससे जुड़े तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों और निकायों का आभार प्रकट किया जाए।

    भाजपा विधायकों ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर उतरना इस भावना का प्रतीक है कि कैसे हमारे वैज्ञानिक ज्ञान की खोज के लिए हर सीमा के पार जाने के लिए तैयार रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रति उनके दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता के लिए बधाई दी जानी चाहिए। इसके लिए विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।   

    खबरें और भी