विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यात्रीगण कृपया ध्यान दें…' दिल्ली से मुंबई, सिकंदराबाद और बेंगलुरु के लिए आज रवाना होगी जनरल कोच वाली विशेष ट्रेन

Published: Wed, 24 Apr 2024 03:45 PM (IST)

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का एलान किया है। दिल्ली से मुंबई सिकंदराबाद और ...और पढ़ें

दिल्ली से मुंबई, सिकंदराबाद और बेंगलुरु के लिए आज रवाना होगी जनरल कोच वाली विशेष ट्रेन
दिल्ली से मुंबई, सिकंदराबाद और बेंगलुरु के लिए आज रवाना होगी जनरल कोच वाली विशेष ट्रेन

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अलग-अलग रूट पर विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली से मुंबई सिकंदराबाद और बेंगलुरु के यलहंका रेलवे स्टेशन के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

तीनों विशेष ट्रेनें बुधवार को रवाना होगी और सभी सिर्फ जनरल कोच लगाए जाएंगे। इससे नियमित व अन्य विशेष ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिलने के कारण परेशान यात्रियों को राहत मिलेगी।

हजरत निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई विशेष

04074 नंबर की विशेष ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से बुधवार को दोपहर 12.20 बजे रवाना होगी और बृहस्पतिवार को अपराह्न पौने तीन बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पहुंचेगी।

रास्ते में इसका ठहराव मथुरा, आगरा छावनी, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मंमाड, नासिक रोड, कल्याण और दादर रेलवे स्टेशन पर होगा।

ये भी पढ़ें-

Special Train: दिल्ली से इंदौर के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, नोट करें टाइमिंग और रूट समेत हर डिटेल

हजरत निजामुद्दीन-सिकंदराबाद विशेष

04048 नंबर की विशेष ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से बुधवार रात 9.25 बजे रवाना होगी और शुक्रवार तड़के 2.55बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। रास्ते में यह मथुरा, आगरा छावनी, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर और बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

नई दिल्ली-यलहंका विशेष

04044 नंबर की विशेष ट्रेन बुधवार को दोपहर 1.20 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और शुक्रवार को सुबह 7.40 बजे यलहंका पहुंचेगी।

रास्ते में इसका ठहराव मथुरा, आगरा छावनी, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिकंदराबाद, गुंटकल, धर्मवरम रेलवे स्टेशन पर होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।