Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार हुई कम, इस कारण से लिया गया बड़ा फैसला

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 10:12 PM (GMT+05:30)

    अब वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार पहले की तुलना में कम (Vande Bharat Express Speed Reduced) होगी। रानी कमलापति और खजुराहो वंदे भारत के साथ गतिमान की गत ...और पढ़ें

    Vande Bharat Train Speed: वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार हुई कम। फाइल फोटो
    Vande Bharat Train Speed: वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार हुई कम। फाइल फोटो

    HighLights

    1. अभी गतिमान एक्सप्रेस की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटे।
    2. जो घटकर हो जाएगी 130 किलोमीटर प्रति घंटे।
    3. रूटों पर कवच नेटवर्क तैयार करने का हो रहा काम।

    संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। (Vande Bharat Speed Reduced Hindi) हाल में ही बंगाल में हुई ट्रेन दुर्घटना के बाद सुरक्षित ट्रेन परिचालन को लेकर रेलवे की चिंता बढ़ गई है। ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए सभी रूट व ट्रेनों को स्वदेशी टक्कर रोधी उपकरण कवच से लैस करने के काम में तेजी लाई जा रही है।

    सुरक्षा कवच मिलने तक तेज गति से चलने वाली ट्रेनों की गति कम की जा रही है। नई दिल्ली-पलवल-आगरा रेल खंड पर भी ट्रेनों की गति कम करने का निर्देश जारी किया गया है। नई दिल्ली-रानी कमलापति वंदे भारत, हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत और नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी गतिमान एक्सप्रेस की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटे है। इस रूट पर कवच नेटवर्क तैयार करने का काम चल रहा है।

    पलवल से आगरा के बीच लगभग 80 किलोमीटर पर यह काम पूरा हो गया है। आठ कोच के वंदे भारत पर इसका सफल परीक्षण भी किया गया है। पिछले माह रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा ने पलवल से वृंदावन रोड स्टेशन के बीच इसका निरीक्षण किया था। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 16 कोच वाली ट्रेन पर भी परीक्षण किया जाना है। पूरे रेलखंड पर यह काम पूरा होने तक अब इन ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे करने का निर्देश दिया गया है।

    वर्ष 2016 में बढ़ाई गई थी इस रेलखंड की गति क्षमता

    वर्ष 2016 में गतिमान एक्सप्रेस (Train Update) को चलाने के लिए नई दिल्ली से आगरा रेलखंड की गति क्षमता 150 किलोमीटर से बढ़ाकर 160 किलोमीटर की गई थी। उसके बाद इस रेलखंड पर रानी कमलापति व खजुराहो वंदे भारत को भी अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाने का निर्णय लिया गया। अन्य रेलखंड पर वंदे भारत 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती है।

    खबरें और भी

    नई दिल्ली-मुंबई रेलखंड की क्षमता 160 की जानी है

    नई दिल्ली से आगरा होते हुए मुंबई रेलखंड पर ट्रेनों की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा किया जाना है। इसका काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह काम पूरा होने के बाद इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत, शताब्दी, राजधानी सहित अन्य ट्रेनों की गति बढ़ाई जाएगी।