Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Student Suicide: रोहिणी में कॉलेज की 9वीं मंजिल से छात्र ने लगाई छलांग, मौत से इलाके में सनसनी

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 08:07 PM (GMT+05:30)

    Rohini Student Suicide रोहिणी सेक्टर-22 में एक प्राइवेट कॉलेज की नौवीं मंजिल से एक छात्र ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 18 वर्षीय पार्थ ...और पढ़ें

    Delhi suicide Case: पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। प्रतीकात्मक फोटो
    Delhi suicide Case: पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. प्राइवेट कोचिंग संस्थान की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर छात्र ने की आत्महत्या।
    2. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-22 स्थित एक प्राइवेट कॉलेज की नौवीं मंजिल से सोमवार को छलांग लगाकर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त 18 वर्षीय पार्थ रावत के रूप में हुई है, जो बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था।

    रोहिणी जिला पुलिस (Delhi Police) अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में छात्र के छलांग लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हादसे के समय नौवीं मंजिल पर मौजूद अन्य छात्रों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

    परिवार का था इकलौता बेटा

    कई अन्य पहलुओं से भी पुलिस जाचं में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक पार्थ अपनी मां के साथ गाजियाबाद के चंदर विहार में रहता था। वह परिवार का इकलौता बेटा था।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस को एक निजी कॉलेज में एक छात्र के नौवीं मंजिल से गिरने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही अमन विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

    डॉक्टरों ने घायल को किया मृत घोषित

    पुलिस को पता चला कि घायल को पास के ही एक अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।

    मौके पर छानबीन करने के दौरान पुलिस को पता चला कि पार्थ ने खुद ही नौवीं मंजिल से छलांग लगाई है। पुलिस ने उसके फोन को अपने कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया है। पार्थ का इंस्टीट्यूट में किसी से अनबन होने की जानकारी के लिए पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

    खबरें और भी

    पुलिस ने इंस्टीट्यूट में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया

    रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि मामले की सभी पहलू से जांच की जा रही है। आत्महत्या, दुर्घटना समेत अन्य कई पहलुओं से पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस ने इंस्टीट्यूट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में कर लिया है।

    पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पार्थ घटना से पहले किन-किन लोगों से मिला। पुलिस फुटेज के जरिए उन लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ करेगी।

    यह भी पढ़ें: एक्शन में दिल्ली पुलिस, चुनाव से पहले पकड़े गए 14,183 लोग; राजधानी में ताबड़तोड़ कार्रवाई