यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के सचिव अजय रावल का आकस्मिक निधन, सीएम और अन्य मंत्रियों ने जताया दुख
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल के सचिव अजय रावल का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले पांच दिनों से बीमार थे। रावल ने दोपहर तीन बजे बीएलक ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल के सचिव अजय रावल का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले पांच दिनों से बीमार थे। रावल ने दोपहर तीन बजे बीएलके अस्पताल में अंतिम सांस ली।
रावल के आकस्मिक निधन पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अन्य मंत्रियों ने दुख जताया है। रावल 23 जुलाई 2015 से विधानसभा अध्यक्ष के सचिव के तौर पर कार्यरत थे। वह वरिष्ठ दानिक्स अधिकारी थे।
रावल का जाना अपूर्णनीय क्षतिः राम निवास गोयल
विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रावल का अचानक इस तरह से चले जाना अपूर्णनीय क्षति है। उन्होंने कहा कि रावल उनके साथ बड़ी कर्मठता और लगन के साथ काम करते थे। विधानसभा के सभी अधिकारी और कर्मचारी उनकी मौत से गमगीन हैं।