Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली से रवाना होते ही सुहेलदेव एक्सप्रेस की बत्ती हुई गुल, गुस्साए यात्रियों ने TTE को टॉयलेट में किया बंद

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 11:19 AM (IST)

    सुहेलदेव एक्सप्रेस जब आनंद विहार टर्मिनल से निकली तो उसके कुछ ही देर बाद ट्रेन के दो कोच बी-1 और बी-2 में पावर फेल्योर होने के चलते बत्ती गुल हो गई। इ ...और पढ़ें

    सुहेलदेव एक्स्प्रेस स्टेशन पर खड़ी और पुलिस के जवान यात्रियों को आश्वासन देते हुए।
    सुहेलदेव एक्स्प्रेस स्टेशन पर खड़ी और पुलिस के जवान यात्रियों को आश्वासन देते हुए।

    नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय रेल का नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक माना जाता है। यहां रोजाना हजारों ट्रेनों में करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। शुक्रवार को भी एक ऐसी ही यात्रा सुहेलदेव एक्स्प्रेस के यात्रियों ने दिल्ली के आनंद विहार से यूपी के गाजीपुर के लिए शुरू की। हालांकि यात्रा शुरू करने के बाद कुछ ऐसा हुआ कि ट्रेन के दो कोचों के यात्री आगबबूला हो गए।

    दरअसल सुहेलदेव एक्सप्रेस जब आनंद विहार टर्मिनल से निकली तो उसके कुछ ही देर बाद ट्रेन के दो कोच बी-1 और बी-2 में पावर फेल्योर होने के चलते बत्ती गुल हो गई। इससे यात्रियों में रोष बढ़ गया।

    पहले तो उन्होंने टीटीई से इसका कारण पूछा जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो यात्री झल्ला गए और टीटीई को कोच के टॉयलेट में बंद कर दिया और खूब हंगामा किया।