Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'फरिश्ते योजना' को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केजरीवाल सरकार, अदालत ने LG और स्वास्थ्य सचिव को भेजा नोटिस

    By sanjeev GuptaEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 02:37 PM (IST)

    सड़क हादसे में पीड़ितों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की दिल्ली सरकार की फरिश्ते योजना का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दरअसल यह योजना बीते एक साल से ...और पढ़ें

    फरिश्ते योजना को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केजरीवाल सरकार।
    फरिश्ते योजना को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केजरीवाल सरकार।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सड़क हादसे में पीड़ितों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की दिल्ली सरकार की 'फरिश्ते योजना' का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दरअसल, यह योजना बीते एक साल से बंद है। इस फिर से शुरू करने की मांग को लेकर केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है। 

    बता दें, स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार ने इस योजना को बीते एक साल से बंद किए हुए है। केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि जनहित को देखते हुए इस योजना को फिर से शुरू करवाया जाए। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना और स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी किया है।

    क्या है 'फरिश्ते योजना'

    इस योजना के तहत कोई भी शख्स सड़क हादसे में घायल होता है तो उन्हें निजी अस्पताल में इलाज की सुविधा मिलती है। इसका पूरा खर्चा दिल्ली सरकार उठाती है। इस योजना को दिल्ली सरकार ने 2018 में शुरू किया था। इस योजना के तहत अब तक 23 हजार लोगों को हादसे के बाद मुफ्त इलाज की सुविधा मिल चुकी है। हाल के दिनों में एलजी इस योजना के तहत फंड को रिलीज नहीं कर रही है।

    ये भी पढ़ें- Delhi: 'पंडाल के अंत में बैठने वाला आज मुख्य अतिथि बनकर यहां खड़ा है', AVBP के कार्यक्रम में बोले गृह मंत्री अमित शाह

    खबरें और भी