विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Swati Maliwal Assault Case: केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Published: Fri, 24 May 2024 03:52 PM (IST)

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में आरोपित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को दिल्ली ...और पढ़ें

केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, 4 दिन की मिली न्यायिक हिरासत।
केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, 4 दिन की मिली न्यायिक हिरासत।

जागरण सवाददाता, नई दिल्ली। आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी बिभव कुमार को दिल्ली की अदालत ने 28 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज उनकी पुलिस कस्टडी की अवधि खत्म हो रही थी, जिस कारण उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट से 4 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। 

सरकारी वकील ने कोर्ट में दलील दी कि पुलिस रिमांड के लिए हमारे पास 14 दिन की समयसीमा है। अभी हम 4 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की मांग कर रहे है, आगे जरूरत होगी तो फिर से रिमांड लेंगे। अब 28 मई को विभव को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

18 मई को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार पर 13 मई को सीएम आवास में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना के तीन दिन बाद यानी 16 मई को पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया। इसके बाद बिभव कुमार फरार हो गया। पुलिस ने बिभव को 18 मई को सीएम आवास से ही गिरफ्तार किया। 

ये भी पढ़ें- मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर केजरीवाल को धमकी भरा संदेश लिखने वाले आरोपी को मिली जमानत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।