Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर के इन हिस्सों पर लगी चोट

    Updated: Sat, 18 May 2024 12:27 PM (IST)

    दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आप सांसद स्वाति मालीवाल की मारपीट मामले में एम्स में हुई उनकी एमएलसी (मेडिकल) की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में ...और पढ़ें

    स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने।
    स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली।  दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आप सांसद स्वाति मालीवाल की मारपीट मामले में एम्स में हुई उनकी एमएलसी (मेडिकल) की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में बड़े खुलासे हुए हैं।

    इसमें पता चला है कि स्वाति के किन अंगों में चोट लगी है। रिपोर्ट देखकर पता चलता है कि स्वाति के शरीर पर चार जगह चोट लगी थी।

    स्वाति के शरीर के इन अंगों पर लगी चोट

    एम्स की रिपोर्ट में सामने आया है कि स्वाति मालीवाल को 'बाएं पैर के थाइस' पर 3x2 सेंटीमीटर के आकार की चोट थी और उनके 'दाहिनी आंख के नीचे दाहिने गाल' पर 2x2 सेंटीमीटर आकार की एक और चोट थी।