विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में कैसे हुई स्विस महिला की हत्या? सामने आई रोंगटे खड़े कर देने वाली जानकारी

By Sonu RanaEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Mon, 30 Oct 2023 12:00 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में स्विस महिला नीना बर्जर की हत्या मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जंजीर से हाथ-पैर बांधकर ...और पढ़ें

दिल्ली में कैसे हुई स्विस महिला की हत्या? सामने आई रोंगटे खड़े कर देने वाली जानकारी
दिल्ली में कैसे हुई स्विस महिला की हत्या? सामने आई रोंगटे खड़े कर देने वाली जानकारी

HighLights

  1. कहां से दिल्ली आई थी नीना बर्जर?
  2. पुलिस ने एयरलाइंस से मांगा यात्रा ब्यौरा

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। तिलक नगर इलाके में स्विस महिला नीना बर्जर की हत्या मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

ताजा जानकारी के अनुसार, जंजीर से हाथ-पैर बांधकर और कूड़ा इकट्ठा करने वाले प्लास्टिक बैग से दम घोंटकर नीना बर्जर की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

Also Read-

Swiss Woman Murder: आरोपी ने दिल्ली के इस बाजार से खरीदा था ताला और जंजीर, हत्या की कड़ी जुटा रही पुलिस

 तड़पती रही थी नीना और उसे देखकर हंस रहा था गुरप्रीत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि नीना बर्जर की कार में प्लास्टिक बैग से दम घोंटकर हत्या की गई थी। वारदात के वक्त हाथ-पैर बंधे हुए थे और जब नीना बर्जर तड़प रही थी तो आरोपित गुरप्रीत सिंह मजे ले रहा था।

करीब तीस मिनट तक नीना तड़पती रही और आरोपित उसे देखकर हंसता रहा। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

पुलिस को गुमराह कर रहा आरोपी

उल्लेखनीय है कि स्विट्जरलैंड की महिला नीना बर्जर का शव 20 अक्टूबर को तिलक नगर के एमसीडी स्कूल के पास मिला था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपित बार-बार अपना बयान बदल रहा है। वह लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्विट्जरलैंड में महिला से दोस्ती की थी और उससे पैसे ऐंठना चाहता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरप्रीत स्विट्जरलैंड में नीना बर्जर से मिलने जाता था और उसे उस पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का संदेह था। इसके बाद उसने बर्जर की हत्या की योजना बनाई और उसे भारत बुलाया। नीना बर्जर 11 अक्टूबर को भारत आयीं और कुछ दिनों बाद आरोपी ने उनकी हत्या की योजना को अंजाम दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।