Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Murder News: तीसरी बार दिल्ली आई थी विदेशी महिला, ब्वॉयफ्रेंड ने जंजीर से हाथ-पैर बांध दी खौफनाक मौत!

    By Sonu RanaEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 03:58 PM (GMT+05:30)

    Delhi Murder News दिल्ली में विदेशी महिला की हत्या मामले में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक विदेशी महिला तीसरी बार दिल्ली यात ...और पढ़ें

    Delhi Murder News: तीसरी बार दिल्ली आई थी विदेशी महिला
    Delhi Murder News: तीसरी बार दिल्ली आई थी विदेशी महिला

    HighLights

    1. जिस ब्वॉयफ्रेंड की खातिर स्विट्जरलैंड से आई भारत, उसी ने मार डाला
    2. डेटिंग एप से हुई दोस्ती, विदेश में हुई मुलाकात
    3. ब्वॉयफ्रेंड ने पूछताछ के दौरान कबूली साथ रहने की बात

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। स्विट्जरलैंड की महिला नीना बर्जर की चार वर्ष पहले जनकपुरी के आरोपित गुरप्रीत सिंह से मुलाकात होने के बाद वह 11 अक्टूबर को तीसरी बार दिल्ली आई थी। इससे पहले भी वह दो बार दिल्ली आई थी व गुरप्रीत के साथ ही रही थी। यह बात गुरप्रीत सिंह ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताई।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरप्रीत ने बताया कि चार वर्ष में वह भी आठ बार उससे मिलने के लिए स्विट्जरलैंड गया था और नीना भी उससे मिलने के लिए दो बार दिल्ली आ चुकी थी। यहां आने के बाद वह नीना को ताजमहल दिखाने आगरा, अमृतसर और गोवा भी लेकर गया था।

    Also Read-

    Tilak Nagar Murder Case: स्विट्जरलैंड में दोस्ती-दिल्ली में कत्ल; लाश ठिकाने लगाने को गुरप्रीत ने खरीदी कार और...

    जब उसको पता लगा कि नीना किसी दूसरे युवक से भी संपर्क में है तो उसने तीसरी बार इसको दिल्ली बुलाया था।11 अक्टूबर को नीना दिल्ली पहुंची। इसके बाद इसने इसको पहले पश्चिम विहार स्थित होटल में रुकवाया था।इसके बाद उसे टैगोर गार्डन के वूड कैस्टल ग्रैंड होटल में रुकवाया था।

    दो दिन वह इसी होटल में रही थी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। शव से जब बदबू आने लगी तो शुक्रवार को उसे तिलक नगर के स्कूल की दीवार के पास फेंकर आरोपित गुरप्रीत फरार हो गया था।

    खबरें और भी

    पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार के नंबर की पहचान कर शुक्रवार रात को आरोपित गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया था।

    चार दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही जांच

    पुलिस ने गुरप्रीत को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। ऐसे में पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर उसका चार दिन का रिमांड हासिल किया है।

    इस दौरान आरोपित को उन जगह ले जाया गया, जहां पर उसने महिला को रखा था। आरोपित बार-बार बयान बदल रहा है, इस वजह से पुलिस अब उन तथ्यों की पुष्टि कर रही है, जिसका गुरप्रीत ने जिक्र किया है।

    Also Read-

    दिल्ली में मारी गई स्विट्जरलैंड की महिला के परिवार से संपर्क करेगी पुलिस, विदेश मंत्रालय से मांगी मदद