विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में बदला मौसम, तापमान बढ़ते ही कम हुआ प्रदूषण का स्तर

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2016 08:13 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 24 Nov 2016 07:47 AM (GMT+05:30)

स्काई मेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि तापमान में इजाफा अभी जारी रहेगा और 26 नवंबर के बाद ही तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से बुधवार को तापमान में इजाफा और प्रदूषण में कमी देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में 26 नवंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर करेगा परेशान, खराब होंगे हालात

स्काई मेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि तापमान में इजाफा अभी जारी रहेगा और 26 नवंबर के बाद ही तापमान में कमी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी दिल्ली में 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं इस कारण प्रदूषण के स्तर में मंगलवार को नजर आई कमी बुधवार को भी जारी रही।

देश-विदेश की बड़ी हस्तियों के साथ ले सकेंगे सेल्फी, करिए थोड़ा इंतजार

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में पार्टिकुलेट मेटर (पीएम) 2.5 का स्तर 122 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर (एमजीसीएम) और पीएम 10 का स्तर 288 एमजीसीएम दर्ज हुआ था। बुधवार को पीएम 2.5 का स्तर 106 एमजीसीएम और पीएम 10 का स्तर 221 एमजीसीएम दर्ज हुआ। इस तरह मंगलवार के मुकाबले बुधवार को प्रदूषण के स्तर मे भारी कमी देखने को मिली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।