Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Pollution: इस बार दीवाली पर आठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है प्रदूषण, देखें बीते कुछ वर्षों का रिकॉर्ड

    Updated: Wed, 30 Oct 2024 10:21 PM (IST)

    Delhi Air Pollution इस बार दिवाली आठ सालों में सबसे ज्यादा प्रदूषित रह सकती है। पराली जलाने के मामलों में आ रही तेजी और मौसम के कारकों से इस बात के सा ...और पढ़ें

    Diwali pollution: आठ सालों में सबसे प्रदूषित रह सकती इस बार दीवाली। फाइल फोटो
    Diwali pollution: आठ सालों में सबसे प्रदूषित रह सकती इस बार दीवाली। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दीवाली 2024 दिल्ली की हवा हो सकती है आठ सालों में सबसे ज्यादा प्रदूषित।
    2. साल 2016 के बाद सबसे ज्यादा प्रदूषित हो सकती है दीवाली।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Diwali Pollution: इस बार दीवाली आठ सालों में सबसे ज्यादा प्रदूषित रह सकती है। पराली जलाने के मामलों में आ रही तेजी और मौसम के कारकों से इस बात के साफ आसार दिख रहे हैं कि दीवाली पर दिल्ली का एक्यूआई 400 पार कर सकता है।

    वर्ष 2016 में तो दीवाली से एक दिन पूर्व ही एक्यूआई ''गंभीर'' श्रेणी में पहुंच गया था। हवा की रफ्तार कम होने और पराली के धुएं का असर अब दिल्ली की हवा पर साफ दिखाई देने लगा है।

     दीवाली के दिन पहुंच सकती है 'गंभीर' श्रेणी में

    अभी तक मौसम का जो रुख दिख रहा है, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दीवाली के पहले तो हवा ''बहुत खराब'' श्रेणी में आ ही चुकी है, बृहस्पतिवार को दीवाली के दिन ''गंभीर'' श्रेणी में पहुंच सकती है।

    फाइल फोटो

    अगर ऐसा होता है तो यह वर्ष 2016 के बाद सबसे ज्यादा प्रदूषित दीवाली हो सकती है। सीपीसीबी के आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल यानी 2023 में दीवाली से पहले और दीवाली के दिन हवा सबसे ज्यादा साफ-सुथरी रही थी।

    साल 2015 के बाद दीवाली से एक दिन पहले और दीवाली के दिन का AQI

    • वर्ष 2015

    दीवाली से पहले 10 नवंबर, वायु गुणवत्ता सूचकांक : 353

    दीवाली के दिन 11 नवंबर, वायु गुणवत्ता सूचकांक: 343

    • वर्ष 2016

    दीवाली से पहले 29 अक्टूबर ,वायु गुणवत्ता सूचकांक: 403

    दीवाली के दिन 30 अक्टूबर वायु गुणवत्ता सूचकांक: 431

    • साल 2017

    दीवाली से पहले 18 अक्टूबर, वायु गुणवत्ता सूचकांक: 302

    दीवाली (19 अक्टूबर) वायु गुणवत्ता सूचकांक: 319

    • साल 2018

    दीवाली से पहले 06 नवंबर, वायु गुणवत्ता सूचकांक: 338

    दीवाली (07 नवंबर), वायु गुणवत्ता सूचकांक : 281

    • साल 2019

    दीवाली से पहले 26 अक्टूबर,  वायु गुणवत्ता सूचकांक: 287

    दीवाली 27 अक्टूबर, वायु गुणवत्ता सूचकांक: 337

    • साल 2020

    दीवाली से पहले 13 नवंबर, वायु गुणवत्ता सूचकांक: 296

    दीवाली14 नवंबर, वायु गुणवत्ता सूचकांक: 414

    • साल 2021

    दीवाली से पहले 03 नवंबर, वायु गुणवत्ता सूचकांक: 314

    दीवाली 04 नवंबर, वायु गुणवत्ता सूचकांक: 382

    • साल 2022

    दीवाली से पहले 23 अक्टूबर, वायु गुणवत्ता सूचकांक: 259

    दीवाली के दिन 24 अक्टूबर, वायु गुणवत्ता सूचकांक: 312

    • साल 2023

    दीवाली से पहले 11 नवंबर: 220

    दीवाली के दिन 12 नवंबर: 218

    Delhi Pollution दिल्ली में प्रदूषण अभी भी बना हुआ है और दीवाली पर इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मंगलवार को हवा की गुणवत्ता (Air Quality) में सुधार हुआ लेकिन बुधवार को हालात फिर से खराब दिखे। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता थोड़ी बेहतर दर्ज हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में भीषण ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, सड़कों पर रेंगती रही गाड़ियां; देखें PHOTOS