Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Forecast: गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार: इस साल टूट सकता है 125 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली में छूटेंगे पसीने

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 10:37 AM (GMT+05:30)

    इस साल भीषण गर्मी पड़ सकती है। अनुमान है कि गर्मी 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण ठंडक पहुंचाने वाला ला नीना भी अपना अ ...और पढ़ें

    धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर गुजरता स्कूटी चालक। फाइल फोटो- जागरण
    धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर गुजरता स्कूटी चालक। फाइल फोटो- जागरण

    HighLights

    1. आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी गांधीनगर के एक अध्ययन में आया सामने
    2. गुजरात में चलने लगी है लू और दिल्ली में35 डिग्री पहुंचने वाला है दिन का तापमान

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही गर्मी इस बार 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वजह, जलवायु परिवर्तन के कारण ठंडक पहुंचाने वाला ला नीना भी अपना असर खो रहा है। विज्ञानियों का कहना है कि भविष्य में ला नीना के दौरान भी भीषण गर्मी और लंबी लू देखने को मिल सकती है।

    भारत में इस साल सामान्य से ज्यादा तापमान रहने और जल्दी गर्मी शुरू होने की संभावनाओं के बीच एक नए अध्ययन में ये चिंता जताई गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, ला नीना प्रशांत महासागर में समुद्री तापमान को ठंडा कर दुनिया के कई हिस्सों में ठंडक बढ़ाता है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण अब इसका प्रभाव कमजोर पड़ रहा है।

    ला नीना क्यों नहीं दिला पाएगा राहत?

    आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तापमान में लगातार वृद्धि से ला नीना भी भविष्य में गर्मी से राहत नहीं दिला पाएगा। यह अध्ययन विश्व मौसम विज्ञान संगठन और यूरोप के कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस की रिपोर्टों के साथ-साथ उक्त दोनों आईआईटी के विज्ञानियों के विश्लेषण पर आधारित है।

    अध्ययन में बताया गया है कि 2024 में उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में ठंडे पानी का क्षेत्र कमजोर था। जबकि कुछ हिस्सों में सामान्य से ज्यादा गर्म पानी बना रहा। इससे यह संकेत मिलता है कि ला नीना अब पहले जैसा प्रभावी नहीं रहा। लिहाजा, आने वाले वर्षों में गर्मियों की अवधि बढ़ सकती है।

    खबरें और भी

    क्यों बदल सकता है बारिश का पैटर्न?

    लू लंबे समय तक चलेंगी, जिससे बुजुर्गों एवं बच्चों को ज्यादा खतरा होगा। मानसून पर भी असर पड़ सकता है, जिससे वर्षा के पैटर्न बदल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 2024 की गर्मियों में लू के सबसे अधिक दिन रिकॉर्ड किए गए, जो 14 साल में सबसे अधिक हैं।

    दिल्ली में 35 डिग्री पहुंचने वाला है तापमान

    फरवरी 2024, 1901 के बाद की सबसे गर्म फरवरी रही। विज्ञानियों का कहना है कि इस साल भी मार्च से ही गर्मी सामान्य से ज्यादा रह सकती है। होली आई भी नहीं है कि गुजरात में लू चलने लगी है। दिल्ली में दिन का तापमान 35 डिग्री पहुंचने वाला है।

    ये भी पढ़ें-

    Delhi Weather : सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, अगले दो दिनों में मौसम मारेगा पलटी; IMD का नया अपडेट

    उल्लेखनीय है कि रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 40 प्रतिशत से 91 प्रतिशत के बीच रही। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 डिग्री और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।