विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: ठग सुकेश चंद्रशेखर ने फोड़ा एक और लेटर बम, दिल्ली सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; LG को लिखी चिट्ठी

By Ashish GuptaEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Sat, 19 Aug 2023 11:25 PM (IST)

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक और लेटर बम फोड़ा है। सुकेश ने दिल्ली के ...और पढ़ें

सुकेश ने LG को लिखी चिट्ठी में दिल्ली सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
सुकेश ने LG को लिखी चिट्ठी में दिल्ली सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली, आईएएनएस। ठगी के आरोपित सुकेश चंद्रशेखर ने उपराज्यपाल को पत्र लिखा है। उसमें दिल्ली सरकार पर मेडिकल क्षेत्र की एक निजी फर्म से नियमों का उल्लंघन कर अनुबंध करने आरोप लगाया है। यह आरोप भी आरोप मढ़ा है कि गोवा विधानसभा चुनाव के लिए इस फर्म ने आप को 13 करोड़ रुपये दिये थे।

सुकेश ने जांच की मांग की

सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में विस्तार से जांच कराने का अनुरोध किया है। पत्र में लिखा है कि दिल्ली सरकार ने विभिन्न अस्पतालों के लिए ब्लड और अन्य बायोसैंपल संसाधित करने के लिए एक निजी फर्म से कई अनुबंध किए हैं। आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के निर्देश पर उसके कर्मचारियों ने निजी फर्म के मुंबई कार्यालय से किश्तों में 13 करोड़ रुपये एकत्र किए थे।

जैन के रिश्तेदार को भेजे गए रुपये

उसका यह भी दावा है कि इस संबंध में फेसटाइम चैट भी उसके पास है। इस राशि से पांच करोड़ जैन के एक रिश्तेदार को बेंगलुरु भेजे गए। बाकी आठ करोड़ रुपये गोवा भेजे गए, जिसे अज्ञात व्यक्तियों ने एकत्र किया। सुकेश ने उपराज्यपाल से जांच कराने का अनुरोध करने के साथ ईडी और सीबीआई से मामले को देखने का आग्रह किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।