Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi News: TMC नेता साकेत गोखले ने किया हाईकोर्ट का रुख, लक्ष्मी पुरी से मांगा गया जवाब

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 04:47 PM (GMT+05:30)

    टीएमसी नेता साकेत गोखले ने माफी मांगने और जुर्माना लगाने के आदेश को वापस लेने के निर्देश देने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया है। साथ ही अदालत के ...और पढ़ें

    दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे टीएमसी नेता साकेत गोखले। फाइल फोटो
    दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे टीएमसी नेता साकेत गोखले। फाइल फोटो

    HighLights

    1. टीएमसी नेता साकेत गोखले ने हाईकोर्ट का रुख किया।
    2. गोखले की याचिका पर लक्ष्मी पुरी से मांगा गया जवाब।
    3. माफी मांगने और 50 लाख का हर्जाना देने का निर्देश दिया था।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। माफी मांगने व जुर्माना लगाने के आदेश को वापस लेने का निर्देश देने की मांग को लेकर टीएमसी नेता साकेत गोखले हाईकोर्ट पहुंचे। साथ ही अदालत के आदेश का अनुपालन करने में देरी के लिए माफी देने को लेकर आवेदन भी दायर किया।

    अदालत ने गोखले के आवेदन पर पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी से जवाब मांगा है। लक्ष्मी पुरी द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में हाईकोर्ट ने साकेत को लक्ष्मी पुरी से माफी मांगने और 50 लाख रुपये का हर्जाना देने का निर्देश दिया था। हालांकि, उक्त आदेश का अनुपालन नहीं करने पर लक्ष्मी पुरी ने अवमानना याचिका दायर की है। अवमानना याचिका पर गोखले ने आवेदन दाखिल किया है।