विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली की इस सीट पर AAP-BJP और कांग्रेस तीनों को मिली है सफलता, अबकी बार कांटे की टक्कर

Published: Wed, 22 Jan 2025 04:55 PM (IST)

Dwarka Assembly Seat द्वारका विधानसभा सीट दिल्ली की उन चुनिंदा सीटों में से एक है जहां तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों ...और पढ़ें

द्वारका विधानसभा सीट तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला। फाइल फोटो
द्वारका विधानसभा सीट तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला। फाइल फोटो

HighLights

  1. द्वारका विधानसभा सीट पर AAP-BJP और कांग्रेस तीनों दलों के प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला।
  2. सभी के कार्यकाल में हुए कार्य व कायम समस्याओं को लेकर जनता कर रही मनन।

गौतम कुमार मिश्रा, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के उन चंद विधानसभा क्षेत्रों में है, जहां तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आप प्रत्याशी विनय मिश्रा जहां सिटिंग विधायक हैं।

वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न राजपूत दो बार क्षेत्र की जनता का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आदर्श शास्त्री भी एक बार यहां से विधायक रहे हैं। अब क्षेत्र की जनता तीनों के कार्यकाल की तुलना करने में जुटी है।

किसके कार्यकाल में क्या हुआ, क्या नहीं हुआ, इसे लेकर लोग खूब बातें करते हैं। उधर तीनों प्रत्याशी अपने कार्यकाल की याद दिलाते हुए दूसरों के कार्यकाल में क्या नहीं हुआ, इससे जनता को वाकिफ कराने में जुटे हैं।

कांग्रेस को 2008 व भाजपा को 2013 में मिली आखिरी जीत 

इस सीट से कांग्रेस आखिरी बार वर्ष 2008 में विजयी हुई थी। तब कांग्रेस के प्रत्याशी महाबल मिश्रा जो अब आप में शामिल हो चुके हैं, ने भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत को शिकस्त दी थी। अगले ही वर्ष लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पश्चिमी दिल्ली सीट से महाबल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया था और वे जीत गए थे।

तब इस सीट पर एक वर्ष बाद हुए उपचुनाव में प्रद्युम्न राजपूत ने इस हार का बदला लिया और कांग्रेस की प्रत्याशी को शिकस्त दी। प्रद्युम्न राजपूत ने जीत का सिलसिला कायम रखा और एक बार फिर 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। लेकिन इसके बाद यह सीट भाजपा के हाथ से लगातार निकलती रही और आप उम्मीदवार को यहां से विजय मिलती रही।

पाला बदलने के कई मामलों की गवाह है यह सीट 

द्वारका विधानसभा क्षेत्र की सीट पाला बदलने वालों का गढ़ रहा है। अभी इस सीट के सिटिंग विधायक व आप प्रत्याशी विनय मिश्रा कभी कांग्रेस में होते थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार आदर्श शास्त्री ने आप के टिकट पर चुनाव लड़ा और यहां से जीवन में पहली बार विधायक बने।

पूर्व के इन मामलों को छोड़ भी दें तो वर्तमान विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर पाला बदलने का दौर जारी है। कुछ ही समय पहले क्षेत्र की डाबड़ी सीट से पूर्व निगम पार्षद रेखा चौहान व इनके पति विनय चौहान ने भाजपा छोड़कर आप की सदस्यता ले ली। इसी तरह मंगलापुरी वार्ड से आप के निगम पार्षद नरेंदर गिरसा ने भाजपा का दामन थाम लिया।

चुनाव वर्ष निर्वाचित विधायक व संबंधित पार्टी
वर्ष 2008 महाबल मिश्रा, कांग्रेस
वर्ष 2009 प्रद्युम्न राजपूत- भाजपा
वर्ष 2013 प्रद्युम्न राजपूत- भाजपा
वर्ष 2015 आदर्श शास्त्री- आप
वर्ष 2020 विनय मिश्रा- आप

यह भी पढ़ें: केजरीवाल पर अजय माकन के बिगड़े बोल, कहा- आप सरकार को लेकर जल्द ही बड़ा खुलासा करूंगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।