विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

68वें गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल से दिल्ली में भीषण जाम

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 23 Jan 2017 01:05 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Jan 2017 07:54 PM (GMT+05:30)

68वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हो रही फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते दिल्ली में सोमवार सुबह से ट्रैफिक का बुरा हाल रहा।

68वें गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल से दिल्ली में भीषण जाम
68वें गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल से दिल्ली में भीषण जाम

नई दिल्ली (जेएनएन)। 68वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हो रही फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते दिल्ली में सोमवार सुबह से ट्रैफिक का बुरा रहा। दिल्ली के साथ एनसीआर के कई इलाकों में भीषण जाम से वाहन चालकों को भारी दिक्कत पेश आई। खासकर सुबह सुबह ऑफिस जाने वाले लोग काफी देर तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। जाम का हाल यह था कि 20 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को एक से डेढ़ घंटे लग गए।

बता दें कि यातायात पुलिस ने अभ्यास के चलते दिल्ली में जगह-जगह रूट डायवर्जन किया है। रविवार को भी रिहर्सल कई गई थी, लेकिन छुट्टी का दिन होने की वजह से ट्रैफिक की समस्या नहीं आई थी। सोमवार सुबह लगभग 8-9 बजे के बाद घर से ऑफिस के लिए निकले लोगों को भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा।

यहां पर लगा जाम

नोएडा एक्सप्रेस-वे पर महामाया फ्लाईओवर के पास, मयूर विहार फेस-1 और NH-24 पर भारी ट्रैफिक जाम रहा। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के दूसरे इलाकों से भी लोगों के ट्रैफिक में फंसे होने की जानकारी मिली है।

यह था रूट डायवर्जन

गौरतलब है कि यातायात पुलिस ने जो प्लान बनाया था, उसके तहत सोमवार को सी-हेक्सागन-इंडिया गेट पर सुबह 9:15 बजे से यातायात के लिए तब तक बंद रहेगा जब तक कि परेड तिलक मार्ग को पार नहीं कर जाती। सुबह 10 बजे से तिलक मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं थी।

उत्तर-दक्षिण यातायात की अनुमति रिंग रोड, अरबिंदो चौक और पृथ्वीराज रोड से थी। हालांकि फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो रेल सेवाएं उपलब्ध रहीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।