Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Accident: दिल्ली में दिखा रफ्तार का कहर, फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कार ने कुचला

    Updated: Thu, 19 Sep 2024 02:55 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबक ...और पढ़ें

    पूर्वी दिल्ली में फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कार ने कुचला।
    पूर्वी दिल्ली में फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कार ने कुचला।

    HighLights

    1. पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में मारुति ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचला
    2. घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया; आरोपी ड्राइवर हिरासत में

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचल दिया। इसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब दो बजे के करीब घटी।

    पुलिस के मुताबिक घटना में जान गंवाने वाला शख्स मजदूर था और वह फुटपाथ पर ही सोता था। मृतक की पहचान सोनू के तौर पर हुई है। पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    मारुति नेक्सा डिवाइडर पर चढ़ी थी

    पुलिस ने बताया कि गांधी नगर पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल रिसीव हुई, जिसमें बताया कि मदर डेयरी के निकट पुस्ता रोड के फुटपाथ पर मारुति कार चालक ने 2-3 लोगों पर कार चढ़ा दी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि मारुति नेक्सा डिवाइडर पर चढ़ी हुई थी। इसमें दो लोग घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाया गया। 

    आरोपी कार चालक को किया गिरफ्तार

    कार चालक राहुल कुमार मौके पर ही मौजूद था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह दिल्ली के शास्त्री नगर का रहनेवाला है। मृतक की पहचान सोनू के तौर पर हुई है जो लखनऊ का रहनेवाला है। वहीं एक और शख्स की पहचान मोहम्मद इस्लाम के तौर पर हुई है जो दिल्ली के सुंदर नगर का रहनेवाला है। सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi Crime: हाशिम बाबा गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार, मुठभेड़ में दोनों को पैर में लगी गोली