यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Suicide News: आखिरी बार मिठाई लेकर जाता दिखा 4 बेटियों को जहर देकर मारने वाला पिता, CCTV फुटेज आया सामने
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। आरोपी पिता ने पहले अपनी चारों ...और पढ़ें

HighLights
- वसंत कुंज इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने घर में मृत पाए गए
- एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पिता मिठाई लेकर घर जाता दिख रहा है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने पहले अपनी चारों बेटियों को जहर देकर मार डाला, फिर खुद भी सल्फास की गोली खाकर खुदकुशी कर ली। वहीं पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें आरोपी पिता मिठाई लेकर घर जाते दिख रहा है।
यह घटना वसंत कुंज के रंगपुरी गांव में घटी है। मामला शुक्रवार को तब सामने प्रकाश में आया, जब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया कि एक फ्लैट से दुर्गंध आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा तो उसके पैर के नीचे की जमीन खिसक गई। घर के अंदर पांच लोगों की लाश पड़ी हुई थी और उसमें से दुर्गंध आ रही थी।
मिठाई लेकर आखिरी बार घर जाता दिखा 4 बेटियों को जहर देकर खुदकुशी करने वाला पिता।#DelhiCrime pic.twitter.com/wxBJCotYHt
— Sunit Suman🇮🇳 (@sksuman538) September 28, 2024
मिठाई का पैकेट लेकर दिख रहा शख्स
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स को मिठाई का पैकेट लेकर घर के अंदर जाते हुए देखा जा रहा है। इसके बाद के सीसीटीवी फुटेज में वह बाहर निकलते नहीं देखा गया। बताया जा रहा है कि शख्स को आखिरी बार 24 सितंबर को देखा गया था। माना जा रहा है कि पहले उसने बेटियों को जहर देकर मारा, फिर खुद सुसाइड कर लिया।
सल्फास के तीन पैकेट बरामद
घटना सामने आने के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटना का मुआयना किया और साक्ष्य इकट्ठा किए। शवों पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए, हालांकि घर के अंदर सल्फास के तीन पैकेट, पांच गिलास और एक चम्मच में संदिग्ध तरल पदार्थ मिला। अधिकारियों ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम और सभी पहलुओं से आगे की जांच जारी है।