Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Train Delay: कोहरे और धुंध से रुके रेलों के चक्के, डेढ़ सौ ट्रेनें प्रभावित; 20 घंटे की देरी से पहुंच रही वंदे भारत

    Updated: Sat, 30 Dec 2023 05:14 AM (GMT+05:30)

    Train Delay दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे से ट्रेनों की आवजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। 2 ...और पढ़ें

    भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस भी देरी से चल रही है।
    भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस भी देरी से चल रही है।

    HighLights

    1. 20 घंटे से ज्यादा विलंब से दिल्ली पहुंची बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस
    2. दिल्ली आने व यहां से रवाना होने वाली डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रेनें विलंब

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। घने कोहरे से ट्रेनों की आवजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी, हमसफर सहित लगभग डेढ़ सौ ट्रेनें घंटों विलंब से दिल्ली पहुंची। कई ट्रेनें 10 से 20 घंटे की देरी से राजधानी पहुंची। इस कारण इनके प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा।

    वंदे भारत भी पहुंची लेट

    22415 नंबर की वंदे भारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को दोपहर 2.05 बजे की जगह 20.31 घंटे की देरी से शुक्रवार को पूर्वाह्न 10.37 बजे पहुंची। इस कारण बृहस्पतिवार को यह निरस्त कर दी गई थी। रानी कमलापति व हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस भी देरी से चल रही है। शुक्रवार को वह हजरत निजामुद्दीन से 17.20 घंटे की देरी से रवाना हुई।

    देरी से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनें

    ट्रेन-विलंब से आनंद विहार- पटना सुपरफास्ट स्पेशल -26 घंटे नई दिल्ली-बरौनी हमसफर क्लोन एक्सप्रेस-14.05 घंटे नई दिल्ली-तिरुवनंतपुरम केरल एक्सप्रेस-12.20 घंटे नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस-8.05 घंटे नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस-7.50 घंटे नई दिल्ली-बेंगलुरु सिटी कर्नाटक एक्सप्रेस-5.40 घंटे नई दिल्ली-लखनऊ- पांच घंटे नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी- सवा घंटे नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस- पौने छह घंटे हजरत निजामुद्दीन-सेंट्रल मुंबई राजधानी एक्सप्रेस-साढ़े छह घंटे हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल अगस्त क्रांति राजधानी-पौने तीन घंटे नई दिल्ली-डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस-1.50 घंटे नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस-1.50 घंटे नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस-1.40 घंटे नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस-4.10 घंटे नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस-4.10 घंटे नई दिल्ली-चेन्नई जीटी एक्सप्रेस-4.20 घंटे नई दिल्ली-विशाखापट्टनम एपी एक्सप्रेस-पौने चार घंटे।

    कई ट्रेनें लेट पहुंच रही स्टेशन

    नई दिल्ली-चेन्नई तमिलनाडु एक्सप्रेस-3.40 घंटे हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम गोवा एक्सप्रेस-पौने छह घंटे हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग छतीसगढ़ एक्सप्रेस-सवा तीन घंटे हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस-पौने नौ घंटे हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस- पौने आठ घंटे हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति भोपाल एक्सप्रेस-1.50 घंटे हजरत निजामुद्दीन-सिकंदराबाद दुरंतो एक्सप्रेस-7.50 घंटे हजरत निजामुद्दीन-मानिकपुर यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-पौने छह घंटे हजरत निजामुद्दीन-बिलासपुर गोंडवाना एक्सप्रेस-10.55 घंटे लेट पहुंची।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इजराइली दूतावास के पास ब्लास्ट में पुलिस को मिले अहम सुराग, विस्फोट का जामिया नगर से जुड़ा कनेक्शन

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, तीन दिन के लिए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट