Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, दो महिला नेता भाजपा में शामिल

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 03:34 PM (IST)

    दिल्ली में बुधावर को आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। दो महिला नेता आप का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरे ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप नेता मनीष सिसोदिया। (फाइल फोटो)
    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप नेता मनीष सिसोदिया। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दोनों पार्षदों को वीरेंद्र सचदेवा ने ज्वाइन कराई पार्टी
    2. पार्षद प्रीति बोलीं- आम आदमी पार्टी में लोकतंत्र नहीं

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका देते हुए बुधावर को दो महिला नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। ताजा जानकारी के मुताबिक, दिलशाद गार्डन की पार्षद प्रीति और ग्रीन पार्क की पार्षद सरिता फोगाट आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं।

    दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा व अन्य नेताओं ने इनका पार्टी में स्वागत किया।

    सचदेवा ने कहा, "दिल्ली के लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। सीवर ओवरफ्लो की समस्या है। सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इन समस्याओं पर ध्यान देने की जगह मुख्यमंत्री आतिशी राजनीतिक नाटक में व्यस्त हैं।"

    केजरीवाल पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया है प्रतिबंध

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "राम मंदिर का विरोध करने वाले अरविंद केजरीवाल की तुलना भगवान राम से करके वह हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल पर प्रतिबंध लगाया है। इसे लेकर वह जनता को गुमराह कर रहे हैं कि जनता की अदालत से जीत कर वह फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। उन्हें बताना चाहिए कि क्या सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध वापस ले लिया है?"

    भाजपा में शामिल होने के बाद पार्षद प्रीति ने कहा, "मुझे लगा था कि केजरीवाल कुछ नया करेंगे। इस उम्मीद के साथ उनके साथ जुड़ी थी। आम आदमी पार्टी में लोकतंत्र नहीं है। महिलाओं का अपमान किया जाता है। नगर निगम की बुरी स्थिति कर दी गई है।"

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, बीजेपी करने जा रही बड़ी बैठक; सांसद और विधायकों को बुलाया

    Delhi MCD News: जिस पार्टी का बनेगा चेयरमैन, सत्ता होने के बाद स्थायी समिति में अल्पमत में आ जाएगा दल