Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UAE के अंतरिक्ष यात्री की G20 समिट पर दिल्ली में क्यों लगी होर्डिंग्स, हर कोई जानने के लिए उत्सुक

    By Ritika MishraEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 08:08 PM (GMT+05:30)

    संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी की जी-20 के चलते दिल्ली में होर्डिंग्स लगाई गई है। होर्डिंग्स ने न सिर्फ जी-20 में पधारे विदेश ...और पढ़ें

    UAE के अंतरिक्ष यात्री की G20 समिट पर दिल्ली में क्यों लगी होर्डिंग्स
    UAE के अंतरिक्ष यात्री की G20 समिट पर दिल्ली में क्यों लगी होर्डिंग्स

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दुनिया भर में रह रहे भारतीयों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने वाले संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी की जी-20 के चलते दिल्ली में होर्डिंग्स लगाई गई है। दिल्ली में लगी होर्डिंग्स ने न सिर्फ जी-20 में पधारे विदेशी आगंतुकों बल्कि दिल्ली की जनता का भी ध्यान आकर्षित किया।

    इसी सप्ताह अंतरिक्ष मिशन से लौटे

    इसी सप्ताह अपने अंतरिक्ष मिशन से लौटे नेयादी की होर्डिंग्स को शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी यूएई से लेकर भारतीयों ने नेयादी की होर्डिंग्स की तस्वीरें पोस्ट की। नियादी ने 15 अगस्त को भारतीयों के लिए अंतरिक्ष से दिल्ली की तस्वीर को भी साझा किया था।

    होर्डिंग्स लगने पर UAE के लोग बोले- गर्व की बात

    यूएई के लोगों और वेबसाइटों ने नियादी की होर्डिंग्स को जी-20 पर लगाए जाने को अपने देश के लिए गर्व की बात बताया है। एक व्यक्ति ने एक्स पर ट्वीट किया कि यह देखकर बहुत खुशी और गर्व हुआ कि हमारे देश के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी की अंतरिक्ष से सकुशल वापसी पर भारत में आयोजित जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली में उनकी होर्डिंग्स लगाई गई है।

    एक भारतीय यूजर ने ट्वीट किया कि खगोल विज्ञान वास्तव में कोई सीमा नहीं जानता। अंतरिक्ष से सुल्तान अल नेयादी की सफल वापसी का नई दिल्ली में मनाया गया जश्न वैश्विक एकता की शक्ति को दर्शाता है।

    यह भी पढ़ें-

    जय सियाराम' बोलने वाले ब्रिटेन के PM जाएंगे अक्षरधाम मंदिर, भगवान स्वामीनारायण के करेंगे दर्शन

    G20 Summit: 5000 CCTV कैमरों से नजर, राफेल से दिल्ली के आसमान में पहरा; राजनिवास से निगरानी करेंगे उपराज्यपाल

    खबरें और भी