विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi में सड़क किनारे मिली लाश, टीम ने जुटाए साक्ष्य; CCTV फुटेज के आधार पर कर रही जांच

Published: Wed, 23 Jul 2025 03:33 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर ...और पढ़ें

दिल्ली में सड़क किनारे युवक की लाश मिली है। जागरण
दिल्ली में सड़क किनारे युवक की लाश मिली है। जागरण

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना स्थित सड़क किनारे एक शख्स का शव मिला। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट में एक युवक का शव पड़ा है। मृतक के पास से कोई शिनाख्ती कागजात भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने मौके पर क्राइम और एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पास के ही एक अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से यह पता लगा रही है कि मृतक यहां तक कैसे पहुंचा।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।