Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली के सराय काले खां चौक का बदलेगा नाम, महान क्रांतिकारी के नाम पर होगी नई पहचान

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 12:09 PM (IST)

    Delhi News दिल्ली के सराय काले खां का नाम अब बदल जाएगा। अब इसे बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनजात ...और पढ़ें

    दिल्ली के सराय काले खां चौक का बदला जाएगा नाम।
    दिल्ली के सराय काले खां चौक का बदला जाएगा नाम।

    HighLights

    1. मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को एक बड़ा एलान किया।
    2. दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम भी बदल गया है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी शुक्रवार को एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि अब आईएसबीटी बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक को भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा।

    (सराय काले खां चौक का नाम अब 'बिरसा मुंडा चौक' होगा विपिन कुमार)

    इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा और उस चौक का नाम देखकर न केवल दिल्ली के नागरिक बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बस स्टैंड पर आने वाले लोग भी निश्चित रूप से उनके जीवन से प्रेरित होंगे।

    (सराय काले खां चौक का नाम अब 'बिरसा मुंडा चौक' होगा विपिन कुमार)

    अमित शाह ने किया प्रतिमा का अनावरण

    सराय काले खां चौक का नाम अब 'बिरसा मुंडा चौक' होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'जनजातीय गौरव दिवस' के अवसर पर शुक्रवार को सराय काले खां बांसेरा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। बिरसा मुंडा की आज 150वीं जयंती है। उनकी जयंती पर जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

    उपराज्यपाल भी रहे मौजूद

    गृहमंत्री ने कहा कि सराय काले खां चौक का नाम अब 'बिरसा मुंडा चौक' होगा। इस अवसर पर दिल्ली के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी मौजूद रहे।

    कैसे रखा गया सराय काले खां नाम

    बता दें कि दिल्ली में सराय काले खां का नाम सूफी संत काले खां के नाम पर रखा गया था। दिल्ली में सराय काले खां दक्षिण पूर्वी के अंतर्गत आता है। सराय काले खां के आस-पास के इलाके निजामुद्दीन, जंगपुरा, खिजराबाद, जंगपुरा एक्सटेंशन और लाजपत नगर हैं।

    खबरें और भी

    बहुत फेमस है सराय काले खां नाम

    बताना जरूरी होगा कि दिल्ली में सराय काले खां जगह बहुत फेमस है। अधिकतक लोग सराय काले खां जगह के बारे में जानते हैं। लेकिन अब इसका नाम बदल दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: 'राष्ट्रपति जी का आलेख सभी को पढ़ना चाहिए', बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील

    दिल्ली में प्रगति मैदान का भी बदला गया था नाम

    सराय काले खां से पहले राजधानी में प्रगति मैदान का नाम भी बदला गया था। दिल्ली के प्रगति मैदान का नया नाम भारत मंडपम रखा गया था। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) ने समूचे परिसर का ही नाम भारत मंडपम कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में दफ्तरों के कामकाज की बदली टाइमिंग, CM आतिशी ने दी अहम जानकारी

    अब तक जिसे भारत मंडपम कहा जा रहा था और जहां जी-20 शिखर सम्मेलन हुआ था, उसका नाम अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी व सम्मेलन केंद्र होगा। इस बदलाव के तहत आईटीपीओ की वेबसाइट पर ही नहीं, बल्कि प्रवेश द्वारों पर भी भारत मंडपम लिखा जाना शुरू हो गया है।

    आजादी के रजत जयंती वर्ष पर रखा गया था प्रगति मैदान का नाम

    बताना जरूरी होगा कि पहले एग्जीबिशन ग्राउंड से पहचाने जाने वाले इस स्थान को प्रगति मैदान का नाम स्वतंत्रता के रजत जयंती वर्ष 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था। उसी वर्ष में यहां एशिया 72 प्रदर्शनी लगी थी, जिसका उद्घाटन इंदिरा ने ही किया था।

    यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: झारखंड के गोड्डा में फंसा राहुल गांधी का चॉपर, बड़ी वजह आई सामने; जनसभा में जाने वाले थे कांग्रेस नेता