विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी प्रत्यारोपण आज, एम्‍स में टीम गठित

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Sat, 10 Dec 2016 10:02 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 10 Dec 2016 06:43 PM (GMT+05:30)

सुषमा स्वराज के लिए किडनी डोनर मिलने के बाद एम्स ने सभी जरूरी जांच पूरे कर लिए हैं। डोनर भी किडनी दान के लिए स्वस्थ पाया गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [ जेएनएएन ] । विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एम्स में शनिवार को किडनी प्रत्यारोपित की जाएगी। इसके लिए एम्स ने पूरी तैयारी कर ली है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की है। अनरिलेटेड डोनर से किडनी सुरक्षित निकालकर डॉक्टर उसे प्रत्यारोपित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सुषमा स्वराज के लिए किडनी डोनर मिलने के बाद एम्स ने सभी जरूरी जांच पूरे कर लिए हैं। डोनर भी किडनी दान के लिए स्वस्थ पाया गया है।

सप्ताह के अंत में हो सकता है सुषमा स्वराज का किडनी प्रत्यारोपण

इसके बाद एम्स की प्राधिकार समिति (ऑथराइजेशन कमेटी) ने प्रत्यारोपण की स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद प्रत्यारोपण के लिए शनिवार का समय तय किया गया है।

बताया जा रहा है कि डॉ. एमसी मिश्रा की देखरेख में प्रोफेसर डॉ. वीके बंसल, डॉ. संदीप अग्रवाल सहित चार किडनी प्रत्यारोपण सर्जनों की टीम सर्जरी करेगी।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल, जल्द होगा प्रत्यारोपण

इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर संदीप महाजन, इंडोक्रिनोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. निखिल टंडन, पल्मोनरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रणदीप गुलेरिया व कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ भी रखें गए हैं।

सुषमा स्वराज को पहले से मधुमेह की परेशानी रही है। उन्हें सात नवंबर को एम्स में भर्ती कराया गया। 16 नवंबर को उन्होंने खुद ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी और बताया कि किडनी फेल्योर के चलते वह एम्स में भर्ती हैं। जहां उन्हें किडनी प्रत्यारोपण होना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।