विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी का असर, मुश्किलों के बीच आधे हुए सब्जियों के दाम

By Amit MishraEdited By:
Updated: Fri, 18 Nov 2016 07:04 PM (IST)

नोटबंदी से जहां एक तरफ लोग परेशान हैं वहीं इसका सबसे ज्यादा असर सब्जियों पर पड़ा है। राजधानी की सब्जी मंडी में सब्जियों के रेट 50 से 60 फीसदी तक गिर गए है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। इसे नोटबंदी का असर कह लें या फिर ग्राहकों की किस्मत। नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर सब्जियों पर पड़ा है। राजधानी की सब्जी मंडी में सब्जियों के रेट 50 से 60 फीसदी तक गिर गए है। लोगों की आम जरुरत की सब्जियां 15 से 30 रुपये किलो के भाव से बिक रही हैं।

10 दिन पहले टमाटर जहां बाजार में 40 रुपये प्रति किलों था वह अब 20 रुपये किलो बिक रहा है, इसी तरह आलू के दाम भी 30 रुपये से गिरकर 12 रुपये आ गए है ऐसा ही हाल अन्य सब्जियों का है। दाम कम होने के बावजूद सब्जी की दुकानें खाली है, दुकानदारों का कहना है कि सब्जी के दाम लगातार गिर रहे है फिर भी लोग खरीदने नहीं आ रहे हैं

नोटबंदी की वजह से नक्सली व आतंकी घटनाओं में आई कमी: राजनाथ सिंह

सब्जियों की कीमतों में कमी की मुख्य वजह लोगों के पास खुले पैसों की कमी होना बताया जा रहा है, लोग सब्जी तो लेते है लेकिन सब्जी वालों के पास ग्राहकों को वापस देने के लिए पैसे नहीं हैं। कीमतों मे आई इस गिरावट से ग्राहक जहां खुश हैं वहींं दुकानदारों की प्रतिक्रिया मिश्रित है।

नोटबंदीः जानिये, आज से दिल्ली-NCR के लोगों को भी क्या मिली बड़ी राहत