Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स मिलने पहुंचे पीएम मोदी

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 04:13 PM (IST)

    उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार सुबह दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। 73 ...और पढ़ें

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी की पिछली मुलाकात की तस्वीर । सोशल मीडिया
    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी की पिछली मुलाकात की तस्वीर । सोशल मीडिया

    HighLights

    1. सीने में दर्द और बेचैनी की हुई शिकायत
    2. एम्स के कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती हैं उपराष्ट्रपति
    3. सुबह करीब 2 बजे उन्हें एम्स ले जाया गया

    पीटीआई, नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें रविवार सुबह सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई। इस पर उपराष्ट्रपति को दिल्ली एम्स के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य की जानकारी लेने एम्स पहुंचे। पीएम मोदी ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा, "उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स गया। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

    कितने बजे हुई सीने में दर्द की शिकायत?

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने एम्स अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सुबह-सुबह दिल्ली के एम्स के हृदय विभाग में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

    73 वर्षीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सुबह करीब 2 बजे एम्स ले जाया गया और फिलहाल उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में निगरानी में रखा गया है।

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की फाइल फोटो।

    उपराष्ट्रपति का हालचाल जानने एम्स पहुंचे जेपी नड्डा

    कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के एम्स में भर्ती होने के बाद केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी नड्डा ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी के लिए एम्स का दौरा किया।

    खबरें और भी