विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP चुनावः वाह रे नेता जी, भगत सिंह व महात्मा गांधी को बना दिया प्रस्तावक

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 08:11 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 09:49 PM (IST)

गाजियाबाद के रहने वाले विनोद ने नामांकन के नाम पर लोकतंत्र का खुलेआम मजाक बनाया है।नामांकन पत्र के नाम के कॉलम में उन्होंने शेरो शायरी भी लिखी है।

UP चुनावः वाह रे नेता जी, भगत सिंह व महात्मा गांधी को बना दिया प्रस्तावक
UP चुनावः वाह रे नेता जी, भगत सिंह व महात्मा गांधी को बना दिया प्रस्तावक

नोएडा (जेएनएन)। नोएडा विधानसभा सीट से नामांकन करने वाले एक प्रत्याशी ने प्रस्तावकों की सूची में दुनिया भर की महान शख्सियत का नाम शामिल कर दिया। इसमें शहीद भगत सिंह, महात्मा गांधी व अन्य महान विभूतियों के नाम शामिल हैं। प्रत्याशी का नामांकन रद कर दिया गया है। प्रशासन अब उनके खिलाफ मामला दर्ज करने पर विचार कर रहा है।

नोएडा सीट से किया था नामांकन

गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा, दादरी एवं जेवर विधानसभा सीट के लिए 17 से 24 जनवरी तक नामांकन हुआ था। नोएडा सीट से 31 नामांकन किए गए। नामांकन करने वालों में विनोद पवार भी शामिल हैं।

शेरो शायरी भी लिखी

इंदिरापुरम (गाजियाबाद) के रहने वाले विनोद ने नामांकन के नाम पर लोकतंत्र का खुलेआम मजाक बनाया है।नामांकन पत्र के नाम के कॉलम में उन्होंने शेरो शायरी लिखी है।

यह भी पढ़ेंः यूपी चुनावः नामांकन के लिए गधे पर क्या बैठे नेताजी मच गया हंगामा, FIR

कनेडी, मोहम्मद रफी समेत 21 महान हस्तियों के नाम दिए

निर्वाचक नामावली के भाग संख्या के कॉलम में मिशन मेक इंडिया, भारतीय वसुधैव कुटुंबकम व प्रस्तावकों की सूची में शहीद भगत सिंह, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, मार्टिन किंग लूथर, डा. भीमराव अंबेडकर, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, डा. नेल्सन मंडेला, सुभाष चंद्र बोस, गौतमबुद्ध, राजगुरु, अश्फाक उल्ला खां, जान एफ कनेडी, मोहम्मद रफी समेत 21 महान हस्तियों के नाम दिए हैं।

ब्लादिमीर पुतिन को बताया बेस्ट फ्रेंड

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते हुए उनका नाम भी प्रस्तावकों की सूची में शामिल किया है। अपनी कोचिंग का पैंफलेट भी उन्होंने दस्तावेज के साथ लगाया है। 25 जनवरी को जांच के बाद उनका नामांकन रद कर दिया गया था।

निर्वाचन व्यवस्था का मजाक उड़ना गलतः डीएम

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि निर्वाचन व्यवस्था का मजाक उड़ना गलत है। नामांकन पत्र में निर्वाचन व्यवस्था की खिल्ली उड़ाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।