Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Water Crisis: भरकर रख लें पानी, दिल्ली के 30 से ज्यादा इलाकों में 20 घंटे जलापूर्ति रहेगी बाधित

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 06 Sep 2022 08:32 AM (IST)

    Delhi Water Supply दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार और गुरुवार को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि बाला साहिब गुरुद्वारा के पास बारापुल ...और पढ़ें

    दिल्ली के 30 से ज्यादा इलाकों में 20 घंटे जलापूर्ति रहेगी बाधित
    दिल्ली के 30 से ज्यादा इलाकों में 20 घंटे जलापूर्ति रहेगी बाधित

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली के बाला साहिब गुरुद्वारा के पास बारापुला नाले और सराय काले खां के पास मरम्मत का कार्य चल रहा है। इससे सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति (Water Supply) अगले 20 घंटे बुधवार सुबह 10 बजे से लेकर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक प्रभावित रहेगी।

    ये हैं प्रभावित इलाके

    प्रभावित इलाकों में कैलाश नगर, सराय काले खां, जल विहार, लाजपत नगर, मूलचंद अस्पताल, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज, देवली, अंबेडकर नगर, ओखला, कालकाजी, कालकाजी एक्सटेंशन, गोविंदपुरी, जीबी पंत पालीटेक्निक, श्याम नगर कालोनी, ओखला सब्जी मंडी आिद शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें-

    सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती करने वाले हो जाएं सावधान, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

    Gurugram News: समझौता कराने के नाम पर चल रहा था रिश्वत का खेल, 2 हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

    विदेशी महिला के सामने अश्लीलता, चालक गिरफ्तार

    उधर, पेशे से वकील ब्रिटिश महिला ने उबर कैब चालक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। अपने पुरुष दोस्त के साथ एक सप्ताह के लिए भारत भ्रमण पर आईं पीड़िता उदयपुर गईं थीं। शुक्रवार देर रात वह जयपुर से फ्लाइट से दिल्ली आईं थीं।

    खबरें और भी

    आइजीआइ एयरपोर्ट से बाहर आने पर उनके पुरुष मित्र ने मोबाइल एप के जरिये उबर कैब बुक की थी। दोनों कैब से दक्षिण दिल्ली स्थित फाइव स्टार होटल जा रहे थे। रास्ते में कैब चालक अश्लील हरकत करने लगा। टोकने पर उनको व पुरुष मित्र को धमकी दे डाली।

    उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोिपत उत्तर प्रदेश के रहने वाले माखन लाल को गिरफ्तार कर लिया। महिला लंदन लौट चुकी हैं।