Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rain in Delhi-NCR: दिल्ली, नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश, अचानक बदले मौसम ने उमस से दिलाई राहत

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 07:00 PM (IST)

    Delhi NCR Rain दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कई दिनों बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार शाम को अचानक मौसम बदलने से बारिश शुरू हो गई। दिल्ली के कई ...और पढ़ें

    पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज रोड पर लक्ष्मी मार्केट के पास होती वर्षा। फोटो- पारस
    पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज रोड पर लक्ष्मी मार्केट के पास होती वर्षा। फोटो- पारस

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना।
    2. दिल्ली सहित आसपास के शहरों में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत।
    3. बुधवार और बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/एनसीआर। Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। राजधानी सहिस आसपास के शहरों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई दिनों से झेल रहे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। नोएडा, गाजियाबाद में भी बारिश लगातार जारी है।

    दिल्ली के पास गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग उमस से परेशान थे। मौसम विभाग भी कई दिनों से बारिश का पूर्वानुमान जता रहा था, लेकिन हर बार गलत साबित हो रहा था।

    हालांकि मंगलवार को हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। IMD ने मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया। आज शाम को अच्छी बारिश हो रही है। इसी तरह ही अगले दो दिन और बारिश वाले बादल छाए रहने की संभावना है। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होने के आसार हैं।

    ये भी पढ़ें- मानसून का बीता आधा सीजन... कहीं झमाझम बारिश तो कहीं निराशा, देश में अब तक हुई सिर्फ 3 प्रतिशत से अधिक वर्षा

    खबरें और भी