Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: इस सप्ताह होती रहेगी बूंदाबांदी, गिरेगा तापमान; IMD ने जारी किया कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 07:17 AM (IST)

    Delhi Rain Update इस सप्ताह दिल्ली में बूंदाबांदी और घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग ने 26 27 और 28 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार ...और पढ़ें

    कर्तव्य पथ पर हल्की वर्षा में छतरी लेकर जाती पर्यटक तथा पीछे घने कोहरे व स्मॉग में लुप्त इंडिया गेट।
    कर्तव्य पथ पर हल्की वर्षा में छतरी लेकर जाती पर्यटक तथा पीछे घने कोहरे व स्मॉग में लुप्त इंडिया गेट।

    HighLights

    1. दिल्ली में 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आया अधिकतम तापमान, सीजन में अब तक सबसे ठंडा रहा सोमवार का दिन।
    2. मौसम विभाग ने दो दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट, मध्यम से घने स्तर को हो सकता है कोहरा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मंगलवार व बुधवार को सुबह स्मॉग के साथ-साथ ज्यादातर इलाकों में मध्यम स्तर का व कुछ इलाकों में घना कोहरा हो सकता है। इस वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    मध्यम स्तर का कोहना होने पर न्यूनतम दृश्यता 200 से 500 मीटर और घना कोहरा होने पर न्यूनतम दृश्यता 50 से 200 मीटर रहती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 26 दिसंबर से भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

    इस सप्ताह बारिश और घने कोहरे की संभावना

    इसके प्रभाव से दिल्ली में क्रिसमस के बाद भी 26 दिसंबर को कुछ इलाकों में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद 27 व 28 दिसंबर को हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही मध्यम से घने स्तर का कोहरा भी हो सकता है। इस वजह से मौसम विभाग ने 27 व 28 दिसंबर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

    सीजन का सबसे ठंडा दिन था सोमवार

    राजधानी में सोमवार कई इलाकों में रुक-रुक बहुत हल्की वर्षा हुई। देर शाम भी कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हुई और पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। इस वजह से धूप भी नहीं निकल पाई। इस वजह से अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से दिन के वक्त ठंड अधिक रही और सोमवार का दिन इस सीजन में अब तक सबसे अधिक ठंडा रहा।

    खबरें और भी

    23 दिसंबर को कितना था तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस सीजन में अब तक सबसे कम है जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। इसके पिछले दिन रविवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है और पिछले दिन के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस वजह से सुबह में थोड़ी कम ठंड रही।

    दिल्ली में कल कहां कितना था तापमान

    दिल्ली के दस मौसम निगरानी केंद्रों में से छह इलाकों में सुबह न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 12.7 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन अधिकतम तापमान अचानक ज्यादा कम होने से दिन में ठंड अधिक महसूस की गई।

    छह इलाकों में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। नरेला में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस व आया नगर में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इन दोनों इलाकों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम होने से भी ठंड अधिक रही।