Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Forecast: ठंड की हो रही विदाई, अभी सुबह-शाम की सर्दी बरकरार; जानिए सप्ताह भर कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 07:36 AM (IST)

    दिल्ली में ठंड अब विदाई की ओर है। इसीलिए मंगलवार के मुकाबले बुधवार को आंशिक गिरावट के बावजूद न्यूनतम और अधिकातम तापमान सामान्य के करीब रहा। मौसम विभाग ...और पढ़ें

    ठंड की हो रही विदाई, अभी सुबह-शाम की सर्दी बरकरार
    ठंड की हो रही विदाई, अभी सुबह-शाम की सर्दी बरकरार

    HighLights

    1. आंशिक गिरावट के बाद भी सामान्य के करीब रहा तापमान।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में ठंड अब विदाई की ओर है। इसीलिए मंगलवार के मुकाबले बुधवार को आंशिक गिरावट के बावजूद न्यूनतम और अधिकातम तापमान सामान्य के करीब रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी सप्ताह भर सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी, जबकि दिन के समय धूप खिली रहेगी।

    बीते कुछ दिनों से तेज धूप के चलते दिल्ली में तापमान बढ़ा चल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 28.1 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया था। यह दोनों ही सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा थे। लेकिन बुधवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

    न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य है। दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंडा इलाका मुंगेशपुर रही जहां न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सबसे गर्म पीतमपुरा रहा जहां का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया।

    एक सप्ताह तक कितना रहेगा तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इसके चलते सुबह-शाम को हल्की ठंड महसूस होगी। दिन में धूप निकलने के चलते मौसम सामान्य बना रहेगा। 27 फरवरी के बाद तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

    खबरें और भी

    दिल्ली की हवा ''खराब'' श्रेणी में बरकरार

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआइ 245 रहा। इस स्तर की हवा को ''खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह 226 था। दिल्ली के दो इलाकों में प्रदूषण ''बहुत खराब'' श्रेणी में दर्ज किया गया है। विवेक विहार का 321 दर्ज किया गया तो आईटीओ का 319 रहा। बुधवार को दिल्ली के आठ इलाकों में प्रदूषण ''मध्यम'' श्रेणी में दर्ज किया गया है। सबसे कम प्रदूषण लोधी रोड में रहा जहां का एक्यूआई 122 दर्ज किया गया।