यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: लगातार रंग बदल रहा मौसम, जानिए अगले कुछ दिन कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम
Delhi Weather Forecast राजधानी दिल्ली का मौसम लगातार रंग बदल रहा है। शनिवार को सुबह के तापमान में जहां खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं कोहरे का असर अब खत ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली के न्यूनतम पारे में गिरावट, हवा हुई 'खराब'।
- शनिवार को सुबह का तापमान रहा सामान्य से पांच डिग्री नीचे जबकि एक्यूआई पहुंचा 200 पार।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी का मौसम लगातार रंग बदल रहा है। शनिवार को सुबह के तापमान में जहां खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कोहरे का असर अब खत्म होने को है। दूसरी तरफ कई दिनों से ''मध्यम'' श्रेणी में चल रही दिल्ली की हवा ''खराब'' श्रेणी में चली गई है।
शनिवार सुबह ठंडक कुछ ज्यादा महसूस की गई। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान जहां 6.8 डिग्री दर्ज हुआ था, वहीं शनिवार को यह सामान्य से पांच डिग्री कम 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 23.6 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा में नमी का स्तर 97 से 44 प्रतिशत रहा। मुंगेशपुर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ऐसा रहेगा अगले कुछ दिनों तक मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिन सुबह-शाम की ठंडक बनी रहेगी। जबकि दिन में निकलने वाली धूप के चलते ठंड से राहत भी मिलती रहेगी। अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री पहुंच जाएगा और तीन से चार दिनों में 26 डिग्री तक चला जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी अगले सप्ताह नौ से 10 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।
रह सकता है हल्का कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिन सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। हवा की रफ्तार चार से आठ किमी के बीच रहेगी। बुधवार को हल्की वर्षा की संभावना है, लेकिन दिल्ली के तापमान पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा। कोहरा कम होने के चलते विमान एवं रेल यातायात में भी पहले के बनिस्पत सुधार देखने को मिला है।
खबरें और भी
शनिवार को जहां दिल्ली एयरपोर्ट से लगभग 72 विमानों ने देरी से उड़ान भरी तो वहीं दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों पर लगभग दो दर्जन रेलगाड़ियां देरी से पहुंची।
हवा की गुणवत्ता
दूसरी तरफ शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 295 दर्ज किया गया। इसी श्रेणी की हवा को ''खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह 145 रहा था। यानी 24 घंटे के बीच इसमें 150 अंकों का इजाफा हुआ है। वायु गुणवत्ता निगरानी सिस्टम के अनुसार हवा की गति कम होने से अले दो तीन दिन यह ''खराब'' या ''बहुत खराब'' श्रेणी में रह सकता है।