Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Today: होली पर मौसम हुआ खुशनुमा, दिल्ली में कई जगहों पर बूंदाबांदी; जानिए आज कैसा रहेगा हाल?

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 08:11 AM (IST)

    दिल्ली में रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। वहीं दोपहर तीन बजे के बाद दिल्ली के सफदरजंग लोधी रोड रिज एरिया सहित कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इ ...और पढ़ें

    Delhi Weather Today: होली पर मौसम हुआ खुशनुमा, दिल्ली में कई जगहों पर बूंदाबांदी
    Delhi Weather Today: होली पर मौसम हुआ खुशनुमा, दिल्ली में कई जगहों पर बूंदाबांदी

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। वहीं दोपहर तीन बजे के बाद दिल्ली के सफदरजंग, लोधी रोड, रिज एरिया सहित कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले करीब चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे मौसम खुशनुमा रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले करीब एक सप्ताह तक दिल्ली में आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सोमवार को होली के दिन भी आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

    अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण महीने के अंत में दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

    दिल्ली में दर्ज हुआ तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य है। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में भी थोड़ा सुधार हुआ।

    वायु गुणवत्ता

    इस वजह से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में उच्च स्तर पर रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 194, फरीदाबाद का 183, गाजियाबाद का 155 और नोएडा का एयर इंडेक्स 164 रहा जो मध्यम श्रेणी में है। ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स 248, गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 227 रहा। इसलिए एनसीआर के इन दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही।