विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली का चढ़ा पारा, लगातार बढ़ रही उमस भरी गर्मी, धूप के साथ झेलने पड़ेगी प्रदूषण की मार

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Updated: Thu, 08 Jun 2023 02:27 AM (IST)

बुधवार को हवा में नमी का स्तर 78 से 31 प्रतिशत रहा। पांच जगहों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को आकाश साफ रहेगा। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

Weather Update: दिल्ली का चढ़ा पारा, लगातार बढ़ रही उमस भरी गर्मी, धूप के साथ झेलने पड़ेगी प्रदूषण की मार
Weather Update: दिल्ली का चढ़ा पारा, लगातार बढ़ रही उमस भरी गर्मी, धूप के साथ झेलने पड़ेगी प्रदूषण की मार

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में गर्मी की चुभन और धूप की तपन बढ़ती जा रही है। इसी का आलम है कि बुधवार को दिल्ली के पांच क्षेत्रों का तापमान 40 डिग्री पार जबकि एक जगह का 41 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें कमी आने के आसार नहीं हैं।

बुधवार के लिए मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात भी हो सकती है। लेकिन इससे इतर दिन भर तेज धूप खिली रही। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से दो डिग्री कम 38.4 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा में नमी का स्तर 78 से 31 प्रतिशत रहा। पांच जगह तापमान 40 डिग्री से अधिक जबकि पीतमपुरा में 41.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को आकाश साफ रहेगा। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 व 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान और गर्मी में वृद्धि होगी। 13 जून तक दिन का तापमान 42.0 जबकि सुबह का तापमान 29.0 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिलहाल ''खराब'' श्रेणी में चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 239 दर्ज किया गया। अगले दो तीन दिन इसमें अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।