विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: येलो अलर्ट के बीच फिर पड़ा 'सूखा', नहीं हुई वर्षा; शुक्रवार को फिर बरसेंगे बादल

Published: Thu, 01 Aug 2024 11:41 PM (IST)

Delhi Rain Updates राजधानी दिल्ली में गुरुवार को यलो अलर्ट के बीच सूखा पड़ा रहा। हालांकि एक पहले बुधवार को ...और पढ़ें

दिल्ली में बुधवार को हुई थी झमाझम बारिश। फाइल फोटो
दिल्ली में बुधवार को हुई थी झमाझम बारिश। फाइल फोटो

HighLights

  1. राजधानी दिल्ली में यलो अलर्ट के बीच फिर पड़ा 'सूखा'।
  2. मौसम विभाग ने फिर से बारिश की आशंका जताई है।
  3. तेज बारिश होने से दिल्ली में कई जगह हुआ था जलभराव।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार को हुई झमाझम बरसात के बाद गुरुवार को दिल्ली में फिर ''सूखा'' पड़ा। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा के मौसम विभाग के यलो अलर्ट में पूरे दिन कहीं बूंदाबांदी भी नहीं हुई। यह बात अलग है कि एक दिन पहले की वर्षा के असर से उमस भरी गर्मी थोड़ा कम रही तो तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।

दिल्ली का एक्यूआई 'संतोषजनक' श्रेणी में रहा

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। यलो अलर्ट भी जारी हो चुका है। गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 'संतोषजनक' श्रेणी में रहा।

यह भी पढ़ें- वायनाड में अब तक 280 से अधिक की मौत, राज्य सरकार ने शुरू किया फंड जुटाने का अभियान; राज्यपाल बोले- अभी तबाही का अंदाजा नहीं

बुधवार की स्थिति के बाद गुरुवार को दिल्लीवासी दिनभर आशंकित रहे कि कभी भी तेज वर्षा हो सकती है। लेकिन सुबह से शाम तक धूप निकली रही। उमस भी रही, लेकिन अपेक्षाकृत कुछ कम।

हवा में नमी का स्तर 100 से 63 रहा

इसी के चलते दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार के 37.8 डिग्री की तुलना में सामान्य से एक डिग्री कम 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह न्यूनतम तापमान एक दिन पूर्व रहे 30.4 डिग्री के बनिस्पत सामान्य से तीन डिग्री कम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 63 रहा।

यह भी पढ़ें- नाले में डूबे मां-बेटे: थम गई थी सांसें, शव निकाले तो गोद में था जिगर का टुकड़ा; मंजर देख हर कोई रो पड़ा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 25 डिग्री रहने की संभावना है।

नौ घंटे के दौरान पांच जगहों पर 100 मिमी से अधिक वर्षा

बुधवार शाम साढ़े पांच बजे के बाद शुरू हुआ झमाझम वर्षा का दौर रात ढाई तक चला। इस दौरान नौ घंटे में पांच जगहों पर 100 मिमी से अधिक बरसात रिकॉर्ड की गई। दिल्ली की औसत वर्षा भी 100 मिमी से अधिक 107.6 मिमी दर्ज हुई। यह वर्षा नौ घंटे के दौरान हुई है, लेकिन बुधवार सुबह साढ़े आठ से गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक का आंकड़ा भी यही है।

बुधवार शाम 5.30 से रात 2.30 बजे के दौरान कहां पर हुई कितनी वर्षा (मिमी में)-

स्थान  वर्षा
मयूर विहार 147.5
सफदरजंग 107.6
डीयू 104.5
लोधी रोड 107.5
नजफगढ़ 113.0
पूसा 86.0
पालम 68.0
इग्नू 45.5
पीतमपुरा 45.5
नारायणा 27.5
नरेला 39.5

उजवा                 63.0

बेशक यह वर्षा बुधवार सुबह साढ़े आठ से गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दर्ज की गई। लेकिन तकनीकी रूप से माैसम विभाग इसे अगले दिन के खाते में रखता है। कहने का मतलब यह कि 107.6 मिमी वर्षा अगस्त की मानी जाएगी। इस हिसाब से अगस्त का सारा कोटा, जो सिर्फ 5.7 मिमी है, तो पूरा हो ही गया है, 1788 प्रतिशत वर्षा सरप्लस भी हो गई है। कमोबेश यही स्थिति पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर की है। यहां की वर्षा भी सामान्य का कोटा पूरा करते हुए क्रमश: 1213, 1760, 1349 और 771 प्रतिशत सरप्लस हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।