यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: दिल्ली का मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में हो रही बारिश; NCR में निकली धूप
देश के अन्य हिस्सों में भले ही इस बार मानसून की वर्षा ज्यादा हो या कम लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में इसके सामान्य स्तर से अधिक ही रहने के संकेत हैं। मौसम ...और पढ़ें

नई दिल्ली, संजीव गुप्ता। दिल्ली में मानसून से पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को शुरू हुआ बारिश को दौर गुरुवार को भी जारी रहा। दिल्ली के की इलाकों में देर रात से बारिश हो रही है। दिल्ली में मानसून पूर्व की रिकार्ड बरसात ने मानसून के भी बेहतर ही रहने की संभावना जगा दी है।
देश के अन्य हिस्सों में भले ही इस बार मानसून की वर्षा ज्यादा हो या कम, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में इसके सामान्य स्तर से अधिक ही रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में 206 प्रतिशत, अप्रैल में 23 एवं मई में 262 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the national capital.
(Visuals from Kartavya Path) pic.twitter.com/ygAYP6ycBO
— ANI (@ANI) June 22, 2023
इस माह की बात करें तो मंगलवार यानी 21 जून तक यह सामान्य से 47 प्रतिशत कम है। लेकिन अभी इस माह के नौ दिन शेष हैं। इसमें भी 25 और 26 जून को फिर अच्छी बरसात होने की संभावना है। ऐसे में इस महीने में भी वर्षा सामान्य से अधिक हो सकती है।
मानसून में वर्षा कम होगी या ज्यादा, अभी प्रामाणिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन राजधानी में मानसून सामान्य जरूर रह सकता है। ये भी हो सकता है कि किसी माह में यह कम हो जाए और किसी माह में ज्यादा, लेकिन समग्र तौर पर सामान्य से अधिक हो जाए। (महेश पलावत, उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन), स्काईमेट वेदर )