Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यमुना की बाढ़ के बाद G20 के कार्यक्रमों में मौसम का भी रखा जाएगा ख्याल, IMD से लगातार मिलेंगे अपडेट

    By sanjeev GuptaEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 09:30 PM (GMT+05:30)

    जी- 20 शिखर सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों में मौसम का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। पिछले दिनों यमुना में आई बाढ़ और दिल्ली में बड़े पैमाने पर हुए ढांचागत- ...और पढ़ें

    बुलेटिन मुख्य रूप से मध्य जिला की मौसमी परिस्थितियों पर फोकस होगा। (फोटो जागरण)
    बुलेटिन मुख्य रूप से मध्य जिला की मौसमी परिस्थितियों पर फोकस होगा। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. 8, 9 और 10 सितंबर को जारी होगा IMD का पूर्वानुमान
    2. मध्य जिला की मौसमी परिस्थितियों पर फोकस होगा IMD का बुलेटिन

    नई दिल्ली, संजीव गुप्ता। जी-20 शिखर सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों में मौसम का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। पिछले दिनों यमुना में आई बाढ़ और दिल्ली में बड़े पैमाने पर हुए ढांचागत- आर्थिक नुकसान के बाद मौसम की अनदेखी करना परेशानी का सबब बन सकता है, अत: केंद्र सरकार के सभी संबंधित विभाग और अन्य एजेंसियां मौसम विभाग (आइएमडी) से भी संपर्क बनाए हुए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, यूं तो आइएमडी खास अवसरों के लिए विशेष बुलेटिन जारी करता ही है। हाल में स्वतंत्रता दिवस के लिए भी किया गया था। इसी कड़ी में जी 20 के मद्देनजर भी मौसम पूर्वानुमान को लेकर विशेष बुलेटिन जारी किया जाएगा। इस बुलेटिन में आठ, नौ, 10 सितंबर के लिए विस्तृत पूर्वानुमान रहेगा।

    मसलन, आकाश साफ रहेगा या बादल छाए रहेंगे। उमस का स्तर कैसा रहेगा। यदि वर्षा होने की संभावना रहेगी तो किस स्तर की, हवा की गति कितनी होगी इत्यादि। यह बुलेटिन मुख्य रूप से मध्य जिला की मौसमी परिस्थितियों पर फोकस होगा।

    स्वतंत्रता दिवस की तरह ही जारी होगा बुलेटिन

    मौसम विभाग के मुताबिक यह विशेष बुलेटिन सितंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। बुलेटिन जारी करने के बाद भी उक्त तीनों दिन घंटों के हिसाब से भी बुलेटिन जारी किया जाएगा। यानी अगले तीन चार घंटों में मौसम में क्या बदलाव हो सकता है। विशेष बुलेटिन और अपडेट उन सभी मंत्रालयों, विभागों एवं एजेंसियों को साझा किया जाएगा, जिन पर इसके अनुरूप तैयारियां करने का दबाव होगा।

    खबरें और भी

    ऐसे रह सकता है सम्मेलन के दौरान मौसम

    दूसरी तरफ जी-20 के दौरान राजधानी का मौसम कैसा रहेगा, इस पर आइएमडी तो अभी कुछ नहीं बता पा रहा है, लेकिन निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत बताते हैं कि उस समय दिल्ली का मौसम साफ ही रहेगा। वर्षा की संभावना बहुत कम है तो पश्चिमी हवा चलना शुरू हो जाने से उमस का स्तर भी फिलहाल के मुकाबले कुछ कम हो जाने की संभावना लग रही है। उमस भरी गर्मी की चुभन अभी के बनिस्पत कम परेशान करेगी।

    मौसम विभाग सभी विशेष अवसरों के लिए खास बुलेटिन जारी करता रहा है, जी 20 के लिए भी किया जाएगा। चूंकि अभी इस आयोजन में दो सप्ताह से अधिक समय है, अत: उस समय के मौसम का पूर्वानुमान बता पाना संभव नहीं।

    -डॉ. मृत्युंजय महापात्रा, महानिदेशक, आईएमडी